रायपुर में India-South Africa वनडे मैच के टिकट बिक्री शुरू, जानें पूरी जानकारी
रायपुर में होने वाले बहुप्रतीक्षित India-South Africa Match के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले इस वनडे मुकाबले के लिए टिकट बिक्री आज 22 नवंबर शाम 5 बजे से ऑनलाइन शुरू हो रही है। वहीं ऑफलाइन टिकट खरीदने वालों के लिए सुविधा 24 नवंबर से उपलब्ध होगी।
मैच टिकट की शुरुआत 800 रुपये से की गई है, जिसे विशेष रूप से छात्रों के लिए निर्धारित किया गया है। हालांकि यह छूट केवल स्कूल या कॉलेज की वैध आईडी दिखाने पर मिलेगी और एक आईडी पर सिर्फ एक ही टिकट दिया जाएगा। क्रिकेट संघ ने टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रति आईडी चार सामान्य टिकटों की सीमा तय की है। इस India-South Africa Match के लिए कुल 46 हजार टिकट बिक्री के लिए रखे गए हैं।
अन्य टिकट श्रेणियों पर नजर डालें तो अपर-2 और अपर-4 स्टैंड के टिकट 1500 रुपये में उपलब्ध होंगे। लोअर-1 से लोअर-10 तक के टिकट 2500 रुपये में और लोअर-1B के टिकट 3500 रुपये में मिलेंगे। इसके अलावा कॉर्पोरेट बॉक्स की कीमतें भी तय कर दी गई हैं—सिल्वर बॉक्स 6000 रुपये, गोल्ड 8000 रुपये, प्लेटिनम 10,000 रुपये और कॉर्पोरेट बॉक्स 20,000 रुपये में उपलब्ध रहेगा। इस वर्ष कॉर्पोरेट बॉक्स के टिकटों में 5000 रुपये की कमी की गई है।
ऑनलाइन टिकट 22 नवंबर से www.ticketgenie.in पर खरीदे जा सकते हैं। वहीं ऑफलाइन टिकट 24 नवंबर से रायपुर के बूढ़ापारा इनडोर स्टेडियम में उपलब्ध रहेंगे।
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
करोड़ों की सरकारी जमीन पर होटल का कब्जा! अंबिकापुर निगम आयुक्त ने जारी किया कड़ा आदेश
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी