आज के पेट्रोल-डीजल रेट...कई शहरों में बढ़त, कुछ में कीमतों में गिरावट...जानें सभी शहरों के ताज़ा रेट
आज के पेट्रोल-डीजल रेट में देशभर में मिलाजुला असर देखने को मिला है। कुछ शहरों—जैसे गुरुग्राम, लखनऊ, चेन्नई और भुवनेश्वर—में कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं पटना और जयपुर में पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम घटे हैं। राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज भी पिछले दिन वाले ही रेट जारी रहे और कोई बदलाव नहीं किया गया।
तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट करती हैं। ये दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रुपये-डॉलर विनिमय दर के उतार-चढ़ाव के आधार पर तय होते हैं। सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का असर धीरे-धीरे रिटेल कीमतों में भी दिखने लगा है। अब पेट्रोल पर कुल एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
आज के पेट्रोल रेट
दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में 103.50 रुपये और कोलकाता में 105.41 रुपये पर स्थिर है। चेन्नई में यह 100.90 रुपये, गुरुग्राम में 95.56 रुपये और लखनऊ में 94.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.16 रुपये, जयपुर में 104.72 रुपये और पटना में 105.47 रुपये प्रति लीटर है। इन शहरों में चेन्नई, गुरुग्राम, भुवनेश्वर, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम में बढ़ोतरी दर्ज हुई, जबकि जयपुर और पटना में गिरावट रही।
आज के डीजल रेट
दिल्ली में डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में 92.02 रुपये और मुंबई में 90.03 रुपये प्रति लीटर कीमतें स्थिर हैं। गुरुग्राम, चेन्नई, लखनऊ, भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में आज मामूली बढ़त देखने को मिली। वहीं जयपुर और पटना में डीजल की कीमतें घटी हैं।
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।