कोरबा जिले में कारीगरों को उद्यमिता के गुर सिखाएगी 3 दिवसीय कार्यशाला
कोरबा। कोरबा जिले में MSME की RAMP योजना के अंतर्गत हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों तथा इस क्षेत्र में आगे कार्य करने के इच्छुक युवाओं के लिए 3 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) द्वारा छतीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (CSIDC) के सहयोग से किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य हस्तशिल्प क्षेत्र में कार्यरत प्रतिभागियों को व्यवसाय प्रबंधन, बाज़ार की मांग, उत्पाद मूल्य निर्धारण, वित्तीय प्रबंधन तथा आधुनिक विपणन तकनीकों की जानकारी प्रदान करना था। विशेषज्ञों ने हस्तशिल्प उद्योग में उपलब्ध अवसरों, सरकारी योजनाओं, RAMP कार्यक्रम के लाभ तथा स्थानीय स्तर पर उद्यम स्थापित करने की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में जिला उद्योग कार्यालय कोरबा के डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन श्री भानु दास ने उद्योग विभाग द्वारा उपलब्ध विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की, एवं सफल उद्यमी बनने के व्यावहारिक पहलुओं, प्रेरणा, आत्मविश्वास और कौशल विकास पर महत्वपूर्ण सत्र लिया। साथ ही ईडीआईआई के परियोजना अधिकारी श्री देवेंद्र साबले ने प्रतिभागियों को उद्यमिता के मूल तत्वों, सरकारी सहयोग तथा व्यवसाय शुरू करने की चरणबद्ध प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दिया। साथ ही HDFC के पूर्व ब्रांच मैनेजर श्री सूरज चंद्र डे ने व्यवसाय में आने वाली चुनोतियो एवं उनसे उभरकर अपने कार्य को ओर बेहतर तरीके से कैसे संपादित किया जा सकता है उस पर उद्यमियों को सबोधित किया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने समूह कार्य, प्रायोगिक अभ्यास और व्यवसाय मॉडल विकास जैसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी