टैरिफ तकरार सुलझने की दिशा में, US की जल्द घोषणा, भारत की ओर से भी हरी झंडी
व्यापर | अमेरिका (US) से एक ओर जहां लगातार ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि भारत (India) पर लगा 50% हाई टैरिफ (50% higher tariff) कम किया जा सकता है. खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ऐसे बयान दिए हैं. वहीं अब रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत भी अमेरिका को राहत देने के मूड में नजर आ रहा है. इसमें India-US Trade Deal से संबंधित अधिकारियों के वाले से ऐसा कहा जा रहा है कि अगर US Tariff Cut करता है, तो फिर भारत भी तमाम प्रोडक्ट पर टैरिफ घटाने को तैयार है.
50% फिर भी निर्यात में गिरावट थमी
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की लचीली घरेलू अर्थव्यवस्था और निर्यात में अनुमान से कम गिरावट, अमेरिका के साथ चल रही ट्रेड डील पर बातचीत में भारत को ही लाभ पहुंचा रही है. अक्टूबर में अमेरिका को निर्यात सालाना आधार पर 8.6% गिरकर 6.3 अरब डॉलर रहा, लेकिन ये इससे पिछले सितंबर महीने की 12 फीसदी गिरावट तुलना में काफी कम है. जबकि दोनों ही महीनों में अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ का असर दिखा.
‘टैरिफ के सबसे बुरे असर से बच गए’
एक सीनियर अधिकारी के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फिलहाल, हम 50% अमेरिकी टैरिफ के सबसे बुरे असर से बच गए हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि कपड़ा निर्यात के ऑर्डरों में जरूर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन व्यापक आर्थिक असर सीमित ही है. इससे ट्रेड वार्ता के लिए भारत को और भी ज्यादा सोच-समझकर कदम उठाने की गुंजाइश बनती है. भारत ने भी साफ किया है कि जल्दबाजी में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा, जैसा कि जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों ने US के साथ किए हैं.
80% सामानों पर भारत कम कर सकता है टैरिफ
India-US Trade Deal से परिचित अधिकारियों ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि अमेरिका अंततः रूसी तेल (Russian Oil) खरीद पर भारत पर लगाए गए 25% टैरिफ को कम कर देगा और कुल मिलाकर 15% टैरिफ की ओर बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि इसके बदले में भारत 80% से ज्यादा सामानों पर टैरिफ कम (Tariff Cut) करने को तैयार है, लेकिन एग्रीकल्चर समेत अन्य संवेदनशील सेक्टर्स को संरक्षण देते हुए.
ये आंकड़े भी राहत भरे
अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक के व्यापारिक आंकड़े भी राहत भरे हैं. इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स और जेम्स एंड ज्वेलरी की मज़बूत डिमांड के चलते अमेरिका 52.12 अरब डॉलर के साथ भारत का टॉप एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन बना हुआ है. वहीं UAE, नीदरलैंड और चीन क्रमशः 22.14 अरब डॉलर, 11.98 अरब डॉलर और 10.03 अरब डॉलर के निर्यात के साथ इसके बाद रहा.
इस बीच, चीन (China) भारत के लिए आयात का सबसे बड़ा स्रोत बना हुआ है, जो महत्वपूर्ण ग्लोबल सप्लाई चेन पर देश की निरंतर निर्भरता को प्रदर्शित करता है. इस बीच, भारतीय निर्यातकों ने भी विविधिता लाई है और अफ्रीकी व यूरोपीय बाजारों में पहुंच बनाई है.
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप