परिवार को छोड़ लिव-इन में रह रही युवती ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है. युवती एक युवक के साथ लिव-इन में रहती थी. इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद युवती ने खौफनाक कदम उठा लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. युवती जहां रहती थी, उसके आसपास रहने वाले रहवासियों से भी घटना के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है.
10 सालों से लिव-इन में रह रही थी युवती
मामला इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र का है. इस क्षेत्र के मल्टी में रहने वाली एक स्विमिंग टीचर ने आत्महत्या कर ली. युवती हाशिम राजन नामक युवक के साथ 10 साल से लिव-इन में रह रही थी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के रहवासियों के बयान लिए. रहवासियों ने पुलिस को बताया कि निकिता और हाशिम राजन के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था. संभवत उसी के चलते उसने इस तरह का कदम उठाया है.
गैस सिलेंडर चालू कर धमकी देने का आरोप
पुलिस ने हाशिम राजन से भी पूछताछ की. पूछताछ के दौरान हाशिम राजन ने पुलिस को जानकारी दी है कि युवती ने आत्महत्या से पहले फ्लैट में गैस सिलेंडर भी चालू कर दिया और वह लगातार धमकी दे रही थी कि वह आत्महत्या कर लेगी. इसी दौरान उसने ये कदम उठा लिया.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस हाशिम राजन को हिरासत में लेकर उससे आगे की पूछताछ कर रही है. साथ ही युवती के मोबाइल फोन और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.
इंदौर डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया "दोनों शादी-शुदा थे और दोनों के अपने-अपने बच्चे भी थे. लेकिन दोनों अपनी पति व पत्नी को छोड़ 10 साल से लिव-इन में रह रहे थे. दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने आत्मघाती कदम उठाया. इस मामले में पुलिस काफी बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप