पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का भोपाल दौरा: इस्तीफे के बाद पहला सार्वजनिक संबोधन, जानिए पूरा कार्यक्रम!
भोपाल : देश के पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज भोपाल के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वे अपने इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच से संबोधित करेंगे. धनखड़ का यह कार्यक्रम कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के दिन दिए गए इस्तीफे के बाद से वे किसी भी सार्वजनिक आयोजन में वक्ता के रूप में दिखाई नहीं दिए. शुक्रवार सुबह वे करीब 11.30 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सीधे राजभवन जाएंगे, जहां उनका ठहराव लगभग साढ़े चार घंटे का रहेगा.
रवींद्र भवन में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजभवन में निर्धारित मुलाकातों और औपचारिक कार्यक्रमों के बाद पूर्व उप राष्ट्रपति शाम 4.15 बजे रवींद्र भवन में आयोजित एक महत्वपूर्ण पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन वैद्य की नई पुस्तक “हम और यह विश्व” का विमोचन करेंगे और मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करेंगे. इस अवसर पर वृंदावन के श्री आनंदम धाम आश्रम के पीठाधीश्वर रीतेश्वर जी महाराज और वरिष्ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.
आज होगा पहला सार्वजनिक संबोधन
धनखड़ का यह संबोधन इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इस्तीफे के बाद वे सार्वजनिक गतिविधियों से लगभग दूर ही रहे. हालांकि, 12 सितंबर को नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में वे नजर आए थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने किसी भी आयोजन में मंच से बोलना उचित नहीं समझा. आज का यह आयोजन चार महीने के अंतराल के बाद सार्वजनिक रूप से उनके पहले संबोधन का अवसर बनेगा. भाषण के बाद धनखड़ रात करीब आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस कार्यक्रम को विशेष रूप से देखा जा रहा है, क्योंकि यह उनके भविष्य के रुख और सार्वजनिक जीवन में सक्रियता पर संकेत भी दे सकता है.
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप