स्वच्छता में नंबर वन के बाद अब शहर की नई पहचान होगी सोलर सिटी
इंदौर। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में 17 करोड़ 80 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और क्षेत्र में स्थित महाराणा प्रताप अस्पताल को एंबुलेंस भी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के बाद अब इंदौर की पहचान सोलर सिटी के रूप में भी बनाई जाएगी।
उन्होंने अपील की कि हर नागरिक अपने घर पर सोलर सिस्टम लगाकर ऊर्जा संरक्षण में सहभागिता निभाए। सोलर सिस्टम लगाने से बिजली बिल 25 प्रतिशत तक रह जाएगा और सरकार इसके लिए आर्थिक सहायता भी दे रही है। हमें एक साल में 1 लाख घरों में सोलर सिस्टम स्थापित करने हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, अशोक चौहान चांदू, निरंजन सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्षद और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इंदौर का अनुसरण पूरा देश करता है
विजयवर्गीय ने कहा कि जिन क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं, उनमें कई अवैध कॉलोनियां भी शामिल हैं, लेकिन वहां के रहवासियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में इंदौर स्वच्छ वायु में भी नंबर वन बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर का अनुसरण पूरा देश करता है।
450 एमएलडी सीवरेज क्षमता 2029 तक तैयार
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जानकारी दी कि 2029 तक शहर में 450 एमएलडी सीवरेज को शोधित करने की क्षमता विकसित हो जाएगी। नर्मदा परियोजना का चौथा चरण भी 2029 में इंदौर को मिलेगा, जिससे 2045 तक बढ़ती आबादी की जरूरतें पूरी होंगी।
74 हजार को मिलेगी जल-मल निकासी की सुविधा
अमृत 2.0 योजना के तहत विधानसभा 1 में 40 करोड़ की लागत से 30 किलोमीटर क्षेत्र में नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इससे वार्ड 16 और 17 के करीब 42 हजार रहवासियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा, लक्ष्मीबाई प्रतिमा चौराहा से आर.आर. सिटी तक 13 करोड़ की लागत से 3.5 किलोमीटर में सीवर लाइन बिछेगी, जिससे वार्ड 13, 14 और 16 के 32 हजार से अधिक नागरिकों को बेहतर जल-मल निकासी की सुविधा प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
अंपायर के फैसले पर बहस करना माना जाता है अनुशासनहीनता
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
श्रेयस की कूल कप्तानी बनाम पाटीदार का शांत दिमाग
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
छक्के को चौका देने का आरोप, मैच का टर्निंग पॉइंट बना?