सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: स्नाइपर समेत 15 लाख के 3 इनामी ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद!"
Naxal Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जहां भेज्जी–चिंतागुफा सीमावर्ती तुमालपाड़ जंगल में रविवार सुबह डीआरजी टीम और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 15 लाख के इनामी तीन माओवादियों को मार गिराया है. इनमें कुख्यात जनमिलिशिया कमांडर और स्नाइपर स्पेशलिस्ट माड़वी देवा भी शामिल है. मुठभेड़ स्थल से 303 राइफल, बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर्स) और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है.
स्नाइपर समेत 15 लाख के 3 इनामी ढेर
माड़वी देवा – जनमिलिशिया कमांडर, स्नाइपर स्पेशलिस्ट एवं कोंटा एरिया कमेटी सदस्य, इनाम राशि ₹5 लाख
पोड़ियम गंगी – कोंटा एरिया कमेटी CNM कमांडर, इनाम राशि ₹5 लाख
सोड़ी गंगी – किस्टाराम की एरिया कमेटी सदस्य, इनाम राशि ₹5 लाख
बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने स्पष्ट कहा कि माओवाद अब बस्तर में अपने अंतिम चरण में है और माओवादी कैडरों के लिए हिंसा का मार्ग छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. उन्होंने चेतावनी दी कि संगठन की पकड़ टूट चुकी है और अब उनकी दहशत व भ्रम की षडयंत्र बस्तर में नहीं चलेगी. बस्तर आईजी ने बताया कि पुलिस, सुरक्षा बलों और विभिन्न हितधारकों की संयुक्त कार्रवाई से बस्तर में बचे हुए नक्सली ठिकानों का तेज़ी से सफाया किया जा रहा है.
बस्तर रेंज में वर्ष 2025 में अब तक Central Committee Members, DKSZC Members और PLGA Cadres सहित कुल 233 माओवादी मारे जा चुके हैं, जो माओवाद की निर्णायक पराजय का प्रमाण है. आस-पास के इलाके में DRG, Bastar Fighters CRPF एवं अन्य सुरक्षा बलों द्वारा व्यापक सर्चिंग की जा रही है. ऑपरेशन पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत एवं आधिकारिक रिपोर्ट पृथक रूप से साझा की जाएगी.
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद