बिहार चुनाव रुझानों पर बोले ओपी चौधरी: “NDA की बढ़त नहीं, आंधी और सुनामी है”
रायपुर: Bihar Election Result 2025 के शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन की मजबूत बढ़त पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की अहम प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए को सिर्फ बढ़त नहीं, बल्कि “आंधी और सुनामी” जैसी जनसमर्थन लहर मिल रही है। उनके अनुसार, बिहार की जनता ने एनडीए को स्पष्ट आशीर्वाद दिया है और यह साबित कर दिया है कि विकास और सुशासन की राजनीति आज भी लोगों का भरोसा जीतती है।
ओपी चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता भली-भांति समझती है कि बीजेपी और उसके सहयोगियों की सरकार राज्य को स्थिरता, विकास और सुशासन दे सकती है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर रहा है और जनता इस मिशन के साथ खड़ी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए की अग्रता इसी भरोसे का प्रतीक है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अब “डूबती नाव” बन चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन जनता की नजर में “महाठगबंधन” साबित हुआ है। चौधरी का आरोप है कि कांग्रेस वोट चोरी के आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनके नकारात्मक एजेंडे को जनता बार-बार खारिज कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन के कई नेता जनता के बीच जाने से बच रहे हैं और अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। चौधरी के अनुसार, जनता ऐसे आरोपों और नकारात्मक राजनीति का जवाब मतदान के जरिए दे रही है।
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य
मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, भोपाल-इंदौर में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू
मिलों पर करोड़ों का बकाया, किसान परेशान
सोशल मीडिया और मीडिया मैनेजमेंट का बड़ा रोल
जानबूझकर या लगातार खतरनाक गेंद पर ही हटाया जाता है बॉलर
MP में बड़ा एक्सीडेंट, कार-ट्रैक्टर ट्रॉली टक्कर में 5 की मौत, 6 घायल अस्पताल में