शिक्षा और सड़क से खुलेगा विकास का रास्ता
रायपुर : सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड में विकास के नए अध्याय की शुरुआत हुई, जब पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के कर-कमलों से एक साथ कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ। समारोह में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मंत्री अग्रवाल का पारंपरिक स्वागत कर जनकल्याण के इन कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल ने उदयपुर में हायर सेकेंडरी स्कूल भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया, जिसकी स्वीकृत राशि 121.16 लाख रुपये है। स्कूल भवन के निर्माण से सैकड़ों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और उन्हें शिक्षा के लिए अन्य कस्बों में नहीं जाना पड़ेगा।
विकासखण्ड उदयपुर में 3.65 किमी लंबी सूरजपुर से सरगवां-केशगंवा मार्ग का निर्माण 500.77 लाख रुपये की लागत से और 5.15 किमी खरसुरा से फूलचूही (डोई) मार्ग का निर्माण 658.11 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से आसपास के गांवों में आवागमन सुगम होगा, किसानों को बाजार तक पहुंचने में सुविधा होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल और सड़क के बन जाने से हमें बहुत फायदा होगा। हमारे बच्चे भी अब अच्छी शिक्षा पाएंगे और उन्हें शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा। सड़क बन जाने से फसल को बाजार तक ले जाना आसान होगा, समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि “सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव में शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं हों। विकास केवल निर्माण में नहीं, बल्कि हर नागरिक के जीवन-स्तर के उत्थान में दिखना चाहिए। हमारा प्रयास हैं कि सरगुजा प्रदेश का एक आदर्श अंचल बने, जहाँ शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन साथ मिलकर प्रगति का मार्ग प्रशस्त करें।” अग्रवाल ने आगे कहा कि राज्य सरकार सरगुजा अंचल के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में शिक्षा के साथ-साथ पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए भी ठोस पहल कर रही है। आने वाले दिनों में सरगुजा के क्षेत्रों में ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहन देने, स्थानीय कला एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने तथा युवाओं के लिए रोजगारन्मुखी गतिविधियों की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरगुजा के विकास का मार्ग जनसहयोग से और भी मजबूत होगा।
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले
छात्रों और युवाओं ने पेश किए नए स्टार्टअप आइडियाज
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर