खुद को मंत्रालय का कर्मचारी बताकर ठगी करने वाला पहुचां सलाखो के पीछे
भोपाल। राजधानी भोपाल में मंत्रालय का कर्मचारी बनकर 20 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाज ने चुनाव आयोग और महिला बाल विकास में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 20 लाख रुपए ठगने के बाद आरोपी ने फरियादी को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया था। पीड़ितो ने इसकी शिकायत डीजीपी कार्यालय में की थी। इसके बाद मामले की जांच भोपाल पुलिस को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अंबाह मुरैना के रहने वाले राजकुमार सिंह से जालसाज विजय शंकर मिश्रा ने बताया की वह पेशे से खेती-किसानी करते है। इसी साल बीती 6 फरवरी को मंत्रालय के बाहर उनकी मुलाकात विजय शंकर नामक व्यक्ति से हुई। विजय ने खुद को मध्यप्रदेश जीडी ऑफिस में पदस्थ बताते हुए यह भी कहा की वह उसकी सगी भाभी भी आईएएस है। इसके बाद आरोपी ने उनसे कई बार मुलाकात की और अपनी पहचान के जरिये चुनाव आयोग तथा महिला बाल विकास में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसके झांसे में आकर राजकुमार सिंह ने अपने परिवार के सात सदस्यों की नौकरी दिलाने के लिए आरोपी को दस्तावेज दे दिए। कागजात लेने के बाद शातिर ने कई बार में उनसे अलग-अलग बहाने बनाते हुए 20 लाख रुपए ऐठं लिए। तय समय पर जब नौकरी से संबधित कोई भी दस्तावेज फरियादी को नहीं मिला तब उसने उस पर जल्द नौकरी दिलवाने का दबाव बनायाया। इसके बाद आरोपी ने एक-एक कर सातों सदस्यों को चुनाव आयोग और महिला बाल विकास में नौकरी के फर्जी ज्वाइन लेटर थमा दिए। इन सभी लेटर में ज्वाइनिंग की डेट एक ही थी। जब ज्वाइनिंग के लिए सातों सदस्य अलग-अलग डिपार्टमेंट में पहुंचे तब खुलासा हुआ की वह लेटर फर्जी हैं। बाद में मामले की शिकायत पुलिस अफसरो तक पहुचीं। जॉच के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी विजय शंकर को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा