भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज...इस घातक गेंदबाज की कमी खलेगी टीम इंडिया, जानिए क्यों
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मैच 14 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में टीम इंडिया को एक अहम गेंदबाज की कमी खलेगी. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में रविचंद्रन अश्विन का शानदार रिकॉर्ड है. साल 2015 में खेली गई इस सीरीज में अश्विन ने 30 विकेट हासिल किए थे.
अश्विन का शानदार रिकॉर्ड
रविचंद्रन अश्विन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. अब इस सीरीज में टीम इंडिया को दिग्गज स्पिनर की कमी खलेगी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है. 2015 में खेली गई 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 31 विकेट हासिल किए थे. टीम इंडिया ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी.
दोनों टीम का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 44 टेस्ट मैच खेले गए हैं. जिनमें से साउथ अफ्रीका ने 18 और भारत ने 16 मैच में जीत हासिल की है. वहीं, 10 मैच ड्रॉ रहे हैं. दोनों देशों के बीच 2023-24 में खेली गई आखिरी सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप
भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट (14-18 नवंबर)- कोलकाता
दूसरा टेस्ट (22-26 नवंबर)- गुवाहाटी
बंगाल से असम तक सियासी टकराव: ममता को बुलावा, हिमंत का नॉनवेज पर बयान चर्चा में
आचार संहिता पर घमासान: स्मृति ईरानी और सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ TMC की शिकायत
आमिर हमजा पर हमला: लाहौर में गोलीबारी की घटना से मचा हड़कंप
लू और तेज धूप को देखते हुए लिया गया बड़ा फैसला
‘काले-पीले झंडे…’ टिप्पणी पर बवाल: DMK सांसद और स्पीकर आमने-सामने
कोर्ट से राहत नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी की याचिका खारिज की
नाम बड़े, दर्शन छोटे! IPL 2026 में महंगे खिलाड़ियों का फ्लॉप शो, टीमों का बिगड़ा खेल
‘महिला-विरोधी मानसिकता’ का आरोप: अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर तीखा हमला
आरक्षण बनाम परिसीमन: अमित शाह ने संसद में रखा पक्ष, विपक्ष ने उठाए सवाल
सही खानपान से कम करें लीवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा
विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 135 तक पहुंच सकती है
चुनावी तैयारी तेज: TVK आज जारी करेगी घोषणापत्र, कर्ज राहत और LPG पर फोकस
10वीं-12वीं में फेल या असंतुष्ट छात्र दे सकेंगे दोबारा परीक्षा
कैंसर की शुरुआती पहचान में AI बना गेमचेंजर