‘डाई अनदर डे’ के डायरेक्टर ली तामाहोरी नहीं रहे, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
मुंबई: हॉलीवुड फिल्मों के मशहूर निर्देशक ली तामाहोरी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें ‘वन्स वेयर वॉरियर्स' और 'डाई अनदर डे’ जैसी जबरदस्त फिल्मों के निर्माण के लिए पहचाना जाता था।
परिवार ने की निधन की पुष्टि
'वन्स वेयर वॉरियर्स' और जेम्स बॉन्ड अभिनीत फिल्म 'डाई अनदर डे' के निर्देशक ली तामाहोरी ने 75 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। डायरेक्टर के परिवार ने पुष्टि की कि पार्किंसंस रोग से ग्रसित होने के बाद उनका घर पर निधन हो गया। डायरेक्टर के जाने से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।
कौन थे ली तामाहोरी?
ली तमाहोरी का जन्म 1950 में वेलिंगटन में हुआ था। उन्होंने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में की थी। साल 1989 में ली ने शार्ट फिल्म 'थंडरबॉक्स' से अपने डायरेक्शन में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने साल 1994 में 'वन्स वेयर वॉरियर्स' का निर्देशन किया, जो उनकी सफल फिल्म साबित हुई।
इन फिल्मों के लिए भी जाने जाते थे ली तामाहोरी
निर्देशक ली तामाहोरी ने कई जबरदस्त फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने 'मुलहोलैंड फॉल्स', एंथनी हॉपकिंस और एलेक बाल्डविन अभिनीत सर्वाइवल थ्रिलर 'द एज' और क्राइम फिल्म 'अलोंग केम अ स्पाइडर' शामिल हैं। उन्होंने जेम्स बॉन्ड अभिनीत फिल्म 'डाई अनदर डे' और एक्शन सीक्वल 'XXX: स्टेट ऑफ द यूनियन' का भी निर्देशन किया था। ली तामाहोरी के परिवार में उनकी पत्नी जस्टिन और बच्चे सैम, मैक्स, मेका और ताने हैं।
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पटना में बड़ा हादसा टला, CM मीटिंग से पहले BJP विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त, सुरक्षित बचे