छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब घर बैठे मिलेगा धान बिक्री का टोकन, लॉन्च हुआ ‘टोकन तुहर हाथ’ ऐप
छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के किसानों को धान बेचने और टोकन लेने के लिए मंडियों में लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। सरकार ने आज किसानों के लिए “टोकन तुहर हाथ” (तुहर टोकन ऐप) लॉन्च किया है। इस मोबाइल ऐप के जरिए किसान अब घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी
खरीफ मार्केटिंग सीजन 2025–26 के तहत राज्य में 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी की जाएगी। इस बार 26 लाख 49 हजार से अधिक किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है।
‘टोकन तुहर हाथ’ ऐप से कैसे मिलेगा लाभ
इस ऐप के माध्यम से किसान अपनी सुविधा के अनुसार दिन और तारीख चुनकर धान बिक्री का टोकन ऑनलाइन जेनरेट कर पाएंगे। अब उन्हें धान उपार्जन केंद्रों में भीड़ या इंतजार नहीं करना होगा।
ऐप की मुख्य विशेषताएं:
-
किसान हर दिन सुबह 8 बजे से टोकन जनरेट कर सकेंगे।
-
छोटे किसानों को अधिकतम 2 और बड़े किसानों को 3 टोकन की अनुमति दी गई है।
-
आधार आधारित OTP ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा ताकि फर्जीवाड़ा रोका जा सके।
-
किसानों की पहचान की पारदर्शिता के लिए E-KYC प्रक्रिया को अपनाया गया है।
कैसे डाउनलोड करें ऐप
किसान “टोकन तुहर हाथ एंड्रॉयड ऐप” को खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टॉल करने के बाद किसान कोड और मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से लॉगिन करें, फिर “टोकन के लिए आवेदन करें” विकल्प पर जाकर अपनी पसंद की तारीख चुनें। क्लिक करते ही धान बिक्री का टोकन जारी हो जाएगा।
‘टोकन तुहर हाथ ऐप’ की शुरुआत से किसानों के समय, मेहनत और धन की बड़ी बचत होगी और धान खरीदी प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और सरल बन जाएगी।
सपा और कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, महिला आरक्षण बना मुद्दा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच
तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
बुमराह की गेंदबाजी क्यों नहीं कर पा रही असर? सामने आई बड़ी वजह
d4vd की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, 14 साल की लड़की की मौत से जुड़ा मामला
अब नहीं रही परेशानी, सेजाडीह गांव तक पहुंचा विकास
कब होगा कैबिनेट विस्तार? BJP की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जानें अंदर की बात
नवजात को नमक देना क्यों है जोखिम भरा? डॉक्टरों ने बताया कारण
सावधान रहें: जनगणना स्वगणना फॉर्म में छोटी गलती भी बन सकती है बड़ी समस्या
चौंकाने वाले खुलासे: पूर्व TCS कर्मचारी ने बताया—काम के दौरान क्या-क्या झेलना पड़ा
Black Salt On Watermelon: स्वाद बढ़ेगा या सेहत बिगड़ेगी?
रणबीर कपूर की सफलता पर मल्होत्रा का संदेश, ‘कपूर खानदान की विरासत कायम’
सास-ससुर का जेठानी के बच्चों के प्रति झुकाव, जलन में महिला ने 4 साल के मासूम को पिलाया तेजाब
आज पंजाब में रेलवे पर असर: 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, जानें किन इलाकों में रुकेगी ट्रेन सेवा
Jairam Ramesh का महिला आरक्षण कानून पर हमला, कहा- लोगों को गुमराह कर रही सरकार