MP में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
शहडोल। मध्यप्रदेश (MP News) के शहडोल (Shahdol) जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी, घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
जानकारी के अनुसार, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बरकछ गांव में रहने वाली 40 वर्षीय सविता कोल की हत्या उसके ही बेटे राजकुमार कोल ने की, बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, बेरहम बेटा तब तक वार करता रहा जब तक मां की सांसें थम नहीं गईं।
स्थानीय लोगों ने जब इस दर्दनाक घटना की जानकारी पुलिस को दी, तो ब्यौहारी थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। इस वीभत्स घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी बेटे का व्यवहार पिछले कुछ समय से असामान्य था और वह अक्सर मां के साथ विवाद करता था। लेकिन किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि वह इतनी निर्ममता पर उतर आएगा। लोगों का कहना है कि यह घटना रिश्तों की मर्यादा और ममता के पवित्र बंधन पर करारा तमाचा है। जिस मां ने उसे जन्म दिया, पाला-पोसा, उसी बेटे ने आज उसकी जान ले ली। वहीं इस पूरे मामले में ब्यौहारी ट्रेनी थाना प्रभारी ऋषभ चारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक पुत्र ने अपने ही मां की हत्या कर दी, अभी कारण अज्ञात है, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है