सरकारी बैंकों की कमाई में रफ्तार, तिमाही मुनाफा 49,546 करोड़; दो बैंक पीछे
व्यापार: एसबीआई की अगुवाई में सरकारी बैंकों ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड 49,546 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। यह सालाना आधार पर 9 फीसदी अधिक है। हालांकि, इस दौरान दो बैंकों के मुनाफे में कमी भी दर्ज की गई। 12 बैंकों को सितंबर, 2024 की समान तिमाही में 45,547 करोड़ का लाभ हुआ था। इस तरह, इस बार यह 3,909 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
वित्तीय नतीजों से पता चलता है कि 12 बैंकों के कुल मुनाफे में 20,160 करोड़ रुपये के साथ अकेले एसबीआई की हिस्सेदारी 40 फीसदी रही। इसका लाभ सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़ा है। फीसदी के लिहाज से इंडियन ओवरसीज बैंक का लाभ सबसे अधिक 58 फीसदी बढ़कर 1,226 करोड़ रुपये पहुंच गया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 33 फीसदी बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इसे 1,213 करोड़ का मुनाफा हुआ। बैंकों के कारोबार में भी तेज वृद्धि हुई है। एसबीआई का कारोबार जहां 100 लाख करोड़ हो गया, वहीं पंजाब नेशनल बैंक का 27.86 लाख करोड़ रुपये हो गया । 26.79 लाख करोड़ के साथ केनरा तीसरे स्थान पर है। यूनियन बैंक का कारोबार 22 लाख करोड़ के पार है।
बड़े बैंकों का कम बढ़ा लाभ
सितंबर तिमाही के दौरान बड़े बैंकों के मुनाफे की वृद्धि की रफ्तार धीमी रही। उदाहरण के तौर पर, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक के फायदे में क्रमशः 19 फीसदी, 14 फीसदी एवं 12 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पंजाब एंड सिंध बैंक के लाभ में 23 फीसदी की तेजी आई। हालांकि, बैंक ऑफ इंडिया का फायदा 8 फीसदी और यूको बैंक का केवल तीन फीसदी ही बढ़ा।
दो बैंकों के मुनाफे में गिरावट
चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को छोड़कर सभी 12 सरकारी बैंकों के मुनाफे में तेजी दर्ज की गई। इस अवधि में बैंक ऑफ बड़ौदा का शुद्ध लाभ 8 फीसदी घटकर 4,809 करोड़ रुपये रह गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ 10 फीसदी कम होकर 4,249 करोड़ रुपये रह गया।
पहली छमाही में लाभ 90,000 करोड़ के पार
सार्वजनिक क्षेत्र के सभी 12 बैंकों ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 11 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 44,218 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। एक साल पहले की समान तिमाही में इन बैंकों को 39,974 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। सितंबर, 2025 को समाप्त पहली छमाही में इन बैंकों का कुल लाभ पहली बार 90,000 करोड़ रुपये को पार कर गया। वित्तीय नतीजों के मुताबिक, इन बैंकों ने अप्रैल-सितंबर, 2024 के 85,520 करोड़ रुपये की तुलना में अप्रैल-सितंबर, 2025 में 93,674 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह सालाना आधार पर करीब 10 फीसदी ज्यादा है।
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
नंद कुमार साय के बयान पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बयान बना चर्चा का विषय
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा