मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत दुर्ग संभाग के 800 तीर्थयात्री द्वारका, सोमनाथ एवं नागेश्वर के लिए हुए रवाना
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत दुर्ग संभाग के 800 श्रद्धालु तीर्थयात्री आज दुर्ग रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से द्वारका, सोमनाथ एवं नागेश्वर के लिए रवाना हुए। ट्रेन को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रवाना होने से पूर्व विधायक कोर्सेवाड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन में सवार यात्रियों से भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और यात्रा की सफलता की कामना की। इस यात्रा में दुर्ग जिले से 459, बालोद जिले से 189, बेमेतरा जिले से 146 तथा समाज कल्याण संचालनालय, छत्तीसगढ़ से 6 तीर्थयात्री सम्मिलित हुए हैं। तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, अनुरक्षक एवं चिकित्सा दल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
इस यात्रा को लेकर यात्रियों में विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, पर्यटन तथा रेलवे विभाग के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर