जबलपुर फ्लाइट में दिक्कत, सांसद समेत यात्री 3 घंटे तक विमान में फंसे रहे
जबलपुर। मुंबई से जबलपुर आ रही फ्लाइट बुधवार को तीन घंटे देरी के साथ डुमना एयरपोर्ट पहुंची। उड़ान में देरी की वजह जानी गई तो पता चला कि पायलट ही उपलब्ध नहीं है। उड़ान में देरी की वजह से विमान में यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। किसी तरह दूसरे पायलट का इंतजाम किया गया फिर फ्लाइट ने उड़ान भरी।
क्या है पूरा मामला?
आर्थिक राजधानी मुंबई और जबलपुर के बीच इंडिगो फ्लाइट चलती है। फ्लाइट छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 7.55 बजे उड़ान भरती है और सुबह 9.40 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचती है। दोनों शहरों की बीच यात्रा में एक घंटे 45 मिनट का समय लगता है। वहीं, बुधवार को फ्लाइट 3 घंटे देरी से रवाना हुई दरअसल, मुंबई से जबलपुर जाने वाली फ्लाइट में यात्री विमान में बैठ गए। फ्लाइट उड़ने का इंतजार करने लगे, लेकिन तीन घंटे तक विमान ने उड़ान नहीं भरी। इसके बाद देरी की जांच कराई तो पता चला कि पायलट ही गायब है। आनन-फानन में दूसरे पायलट का इंतजाम कराया गया फिर विमान ने उड़ान भरी। मुंबई हवाई अड्डे से फ्लाइट सुबह 11.45 बजे रवाना हुई। इसके बाद 1.45 घंटे का सफर करके विमान दोपहर 1 बजे के बाद जबलपुर पहुंचा।
राज्यसभा सांसद भी फंसे
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी इसी फ्लाइट से जबलपुर आ रहे थे। उन्हें स्वामीनारायण संप्रदाय के कार्यक्रम में शामिल होना था। फ्लाइट में देरी की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। मुंबई से जबलपुर आने वाली इस फ्लाइट को सुबह 10.10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रवाना होना था। यात्री भी डुमना एयरपोर्ट पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि पहले कैप्टन ने सिक रिपोर्ट दी थी, जिस वजह से फ्लाइट के संचालन में देरी होती चली गई।
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर