एअर इंडिया की विशेष फ्लाइट से उलानबटार में फंसे सभी यात्री दिल्ली पहुंचे
व्यापार: एअर इंडिया ने बुधवार सुबह उलानबटार से 228 यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया, जो पिछले दो दिनों से मंगोलिया की राजधानी में फंसे हुए थे। ये सभी यात्री सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में सवार थे, जिसे सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण मंगोलिया में आपात तौर पर उतारना पड़ा था।
राहत उड़ान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर से संचालित की गई
एक अधिकारी ने बताया कि उलानबटोर से यात्रियों को लेकर एअर इंडिया का राहत विमान बुधवार सुबह करीब 8:24 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा। राहत उड़ान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर से संचालित की गई। राहत उड़ान संख्या AI183 ने मंगलवार दोपहर उलानबटोर के लिए उड़ान भरी थी।
एक सूत्र ने सोमवार को बताया कि बोइंग 777 विमान में 228 यात्री और 17 चालक दल के सदस्य सहित 245 लोग सवार थे, जिसे उलानबटोर की ओर मोड़ दिया गया।
तकनीकी समस्या के कारण उलानबटोर उतरा था विमान
सोमवार को टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा कि सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए दिल्ली जा रही एआई174 को उलानबटोर में एहतियातन उतारा गया, क्योंकि उड़ान के चालक दल को रास्ते में तकनीकी समस्या का संदेह था। उड़ान संचालित करने वाला बोइंग 777 विमान उलानबटार में सुरक्षित उतर गया था।
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए