रायपुर में चावल घोटाले का भंडाफोड़, विभाग ने 61 दुकानों पर उठाए सवाल
रायपुर: जिले में राशन दुकानों से चावल के बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि 60 से अधिक दुकानों में पहले से सैकड़ों क्विंटल चावल स्टाक होने के बावजूद हर माह गोदामों से नई खेप भेजी जा रही थी। सत्यापन में पाया गया कि मात्र 100 वर्गफुट के गोदामों में क्षमता से कहीं अधिक चावल स्टाक दिखाया गया है। जांच के बाद इन दुकानों का चावल स्टॉक रोक दिया गया है।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब तीन करोड़ रुपए मूल्य का चावल राशनदुकानों से गायब है। स्टॉक रोकने के बाद अब ये दुकानें कार्डधारियों को चावल वितरण नहीं कर रही हैं। प्रशासन ने संबंधित दुकान संचालकों से जवाब तलब करते हुए पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। बता दें कि नईदुनिया के पास सभी 61 दुकानों की सूची है।
ऑनलाइन दिख रहा था स्टॉक, फिरभी भेजा गया
61 राशन दुकानों में चावल का पहले से स्टॉक होने के कारण चावल भेजने पर रोक लगाई गई है। स्टॉक की गड़बड़ी का सिलसिला एक माह से नहीं यह बीते छह माह से चल रहा है। जिन दुकानों में पहले से चावल ऑनलाइन स्टॉक में दिखाई दे रहा था फिर भी नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों द्वारा मांग पत्र लेकर भेजा जा रहा था।
सौ से चार सौ क्विंटल तक चावल गायब
अक्टूबर माह में जारी की गई सूची के मुताबिक 61 राशन दुकानों में करीब 8 हजार क्विंटल चावल कम था। कुछ दुकानों में 100 क्विंटल तो कुछ में 400 क्विंटल तक चावल कम पाया गया था। जिसके बाद राशन दुकानों को तब तक चावल देने से रोक लगाई गई जब तक पूराना स्टाक शून्य न हो जाए। अब बड़ी गड़बड़ी यह है कि राशन दुकानों में हकीकत है ही नहीं।
12 दुकान संचालकों ने भरा चावल
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भेजी गई सूची के बाद नान के गोदामों से चावल भेजने में रोक लगा दी गई। इसके बाद अब तक 12 राशन दुकान संचालकों ने बाजार से खरीद कर चावल का स्टाक रख दिया है। बतादें कि खाद्य विभाग के निरीक्षकों का काम है कि आनलाइन और मूल स्टाक का मिलान कर सत्यापन रिपोर्ट बनाना है। निरीक्षकों द्वारा इस कार्य में लापरवाही की जा रही है जिससे स्टाक की गड़बड़ी सामने आई है।
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए