हरमन ने टैटू के ज़रिए जताई भावनाएं, बोले– ‘तुम्हारा काफी इंतजार किया, अब हर दिन देखूंगी’
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम ने आईसीसी ट्रॉफी का सूखा आखिर खत्म कर दिया। टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता। इस जीत में पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार तरीके से टीम को लीड किया और आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली भारत की पहली महिला कप्तान बन गईं। इस जीत के बाद से हरमन काफी उत्साहित हैं। इस जीत की खुशी में उन्होंने अपनी बांह पर एक खास टैटू भी बनवाया है। इसकी तस्वीर हरमनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
भारतीय कप्तान ने बनवाया टैटू
दरअसल, भारतीय कप्तान ने ट्रॉफी का टैटू बनवाया है। साथ ही उस पर 52 लिखवाया है। यानी 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में भारत ने पहली बार खिताब जीता। साथ ही जीत का साल 2025 भी लिखा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए हरमनप्रीत कौर ने कैप्शन में लिखा, 'हमेशा के लिए मेरी त्वचा और दिल में बस गए हो। पहले दिन से तुम्हारा इंतजार कर रही थी और अब मैं हर सुबह तुम्हें देखूंगी और तुम्हारी आभारी रहूंगी।'
'मेरे लिए यह काफी भावुक कर देने वाला पल'
इससे पहले मंगलवार को बीसीसीआई ने हरमनप्रीत का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने विश्व कप और खुद से जुड़ी दिलचस्प बातें बताई थीं। वीडियो में हरमनप्रीत कहती हैं, 'मेरे लिए यह काफी भावुक कर देने वाला पल है, क्योंकि जैसे पहले भी मैंने बोला कि यह बचपन से मेरा सपना था। जब से टीवी देखना शुरू किया और क्रिकेट खेलना शुरू किया, तब से मेरा सपना था कि विश्व कप जीतना है और अगर मैं कप्तान होऊंगी तो मैं उसे मिस नहीं करूंगी। लगता है मैंने ये चीजें दिल से बोली थीं और भगवान ने एक एक करके सब सुन लिया। यह कोई जादू जैसा है। समझ नहीं आ रहा है कि कैसे सबकुछ फेज वाइज हो रहा है। हर एक चीज एक एक करके अपने आप होती रही और आज हम चैंपियन बन चुके हैं।'
'जिस चीज का सपना देखा, अब वह पूरा हो चुका'
हरमनप्रीत ने कहा, 'विश्व कप जीतकर हम तीन-चार घंटे सो पाए, लेकिन फिर भी काफी फ्रेश महसूस कर रही हूं। ऐसा कभी-कभी ही होता है। नहीं तो आठ घंटे की नींद तो चाहिए ही चाहिए। यह इस बात पर निर्भर करता है कि जब आप चैंपियन बन जाते हो, जीत जाते हो तो क्या महसूस करते हो। मैं यह सब अब महसूस कर पा रही हूं। अब बहुत रिलैक्स है और ऊपर वाले की आभारी हूं कि जिस चीज का सपना हम इतने वर्षों से देख रहे थे, अब वह पूरा हो चुका है।'
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?