‘बिग बॉस 19’ में भिड़ंत, यूपी के छोरे ने फरहाना को दिया करारा जवाब
मुंबई: 'बिग बॉस 19' अब दिन-ब-दिन रोमांचक और दिलचस्प होता जा रहा है। हाल ही में घर में नॉमिनेशन को लेकर काफी ड्रामा देखने को मिला था। इसके बाद खबर आ रही है कि घर में अमाल मलिक एक बार फिर कप्तान भी बन गए हैं। इसी बीच शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में मृदुल तिवारी और फरहाना भट्ट के बीच जबरदस्त तरीके से बहसबाजी हो रही है। दोनों एक दूसरे से राशन टास्क के बाद भिड़ गए जिसकी वजह से क्लेश मच गया।
फरहाना से भिड़े मृदुल
प्रोमो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सभी कंटेस्टेंट्स जैसे ही राशन टास्क करके एक्टिविटी रूम से बाहर आए, वैसे ही मृदुल फरहाना से कुछ-कुछ कहने लगे। अब फरहाना भी चुप कहां बैठने वाली थीं। उन्होंने भी सामने से मृदुल को तेज और तीखे जवाब देना शुरू कर दिया। मृदुल ने फरहाना से कहा कि काश तुम थोड़ा सा और पढ़ लेती तो ऐसी हरकते नहीं करती। मृदुल की इस बात पर अशनूर-अभिषेक समेत ज्यादातर घर हंसने लगा।
प्रोमो में क्या आया नजर?
फरहाना मृदुल से कहती हैं कि तू बेवकूफ है। बेवकूफ। इस पर मृदुल अपना आपा खो बैठते हैं और सामने से फरहाना को जवाब देना शुरू कर देते हैं। मृदुल कहते हैं कि 'मैं भी बेवकूफ, ये भी बेवकूफ, वो भी बेवकूफ और मालती भी बेवकूफ है ही। तो तू पढ़ी-लिखी हमारे बीच कर क्या रही है।?' इसके बाद फरहाना कहती है कि तू ये सब किसको अपने मास्टर्स को सुना रहा है। इसके बाद मृदुल फरहाना से कहते हैं कि चल मैं अपने मास्टर्स को कह रहा हूं लेकिन तू तो कढ़ाई है। फिर मृदुल कहते हैं कि थोड़ी पढ़ाई कर लेती तो कढ़ाई नहीं होती आज।
नए कप्तान बने अमाल
‘बिग बॉस’ के लाइव अपडेट्स देने वाले पेज के मुताबिक इस हफ्ते हुए कैप्टेंसी टास्क में अमाल मलिक ने बाजी मार ली और वो घर के नए कैप्टन बन गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि अमाल पहले भी एक बार घर की कमान संभाल चुके हैं और इस बार भी उन्होंने अपने शांत लेकिन रणनीतिक खेल से सबको पीछे छोड़ दिया। अब देखना होगा कि उनकी कप्तानी में घर का माहौल कितना बदलता है और क्या वो पिछले बार से बेहतर साबित होते हैं।
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन