राहुल गांधी का बड़ा आरोप – हरियाणा चुनाव में धांधली, विदेशी मॉडल के नाम पर भी पड़ा वोट
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रजेंटेशन दिखाया और दावा किया कि ब्राजील की मॉडल की तस्वीर का इस्तेमाल कर एक युवती ने 10 अलग-अलग पोलिंग बूथों पर 22 बार वोटिंग की। इस दौरान उसका नाम कभी स्वीटी, कभी सीमा तो कभी सरस्वती था।
ब्राजील की ‘मॉडल’ ने भी किया वोट?
कांग्रेस नेता ने कहा, “यह महिला कौन है? इसने हरियाणा में 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डाला. इसके कई नाम है। इसका मतलब है कि यह एक केंद्रीकृत ऑपरेशन है यह महिला एक ब्राज़ीलियाई मॉडल है, यह एक स्टॉक फोटो है. यह हरियाणा में ऐसे 25 लाख रिकॉर्डों में से एक है।”
‘एक महिला ने 223 बार किया मतदान’
यहीं, राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में मतदान को लेकर राहुल गांधी ने एक बड़ा दावा किया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘यह हरियाणा की मतदान सूची है। यह दो मतदान केंद्रों की सूची है। एक महिला दो मतदान केंद्रों पर 223 बार मतदान करती है। चुनाव आयोग को हमें बताना चाहिए कि इस महिला ने कितनी बार मतदान किया।’ राहुल गांधी ने कहा, “हमारे पास स्पष्ट सबूत हैं कि 25 लाख मतदाता (हरियाणा में) फर्जी हैं, या तो वे मौजूद ही नहीं हैं या वे डुप्लिकेट हैं या किसी को वोट देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। हरियाणा में हर 8 में से 1 मतदाता फर्जी है, जो 12.5% है.” इसी तरह राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा, “.ये डालचंद हैं जो उत्तर प्रदेश में भाजपा के सरपंच हैं। ये उत्तर प्रदेश में वोट करते हैं, हरियाणा में भी वोट करते हैं.ऐसे हजारों मतदाता हैं जो उत्तर प्रदेश में वोट कर रहे है और हरियाणा में भी वोट कर रहे हैं।” राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में जो हुआ अब वो बिहार में करने की तैयारी है।
5 तरीके से हुई वोट चोरी- राहुल
राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि हरियाणा चुनाव में पांच तरीके से वोट चोरी हुई है। राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी में डुप्लिकेट वोटर्स, 93,174 इनवैलिड अड्रेस और 19,26, 351 बल्क वोटर्स थे। राहुल ने कहा कि फॉर्म- 6 और फॉर्म-7 से गलत उपयोग की जानकारी नहीं मिल पाई है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा, “मैं चाहता हूं कि भारत के युवा, GenZ इसे स्पष्ट रूप से समझें क्योंकि यह आपके भविष्य के बारे में है। मैं भारत में चुनाव आयोग, लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा हूं, इसलिए मैं इसे 100% सबूत के साथ कर रहा हूं. हमें पूरा यकीन है कि कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने की योजना बनाई गई थी।”
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?