सुप्रीम कोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पावर पर सुनवाई; व्हाइट हाउस बोला- हर स्थिति के लिए तैयार है सरकार
वॉशिंगटन. अमेरिका (America) के राष्ट्रपति (President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की टैरिफ लगाने की शक्तियों (tariff powers) को लेकर इस हफ्ते सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में अहम सुनवाई होने जा रही है। इससे पहले व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह हर संभावित परिणाम के लिए तैयार है, लेकिन सरकार को अपने कानूनी पक्ष पर पूरा भरोसा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि व्हाइट हाउस हमेशा प्लान बी के लिए तैयार रहता है। राष्ट्रपति के सलाहकारों के लिए ऐसा न करना अनुचित होगा। हमें राष्ट्रपति और उनकी टीम के कानूनी तर्कों पर 100% भरोसा है। हमें विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट सही फैसला देगा।
लीविट ने आगे कहा कि यह मामला केवल ट्रंप से जुड़ा नहीं है, बल्कि भविष्य में आने वाले राष्ट्रपतियों की नीतियों से भी संबंधित है। उन्होंने कहा यह मामला सिर्फ राष्ट्रपति ट्रंप के बारे में नहीं है, बल्कि आपातकालीन अधिकारों के तहत भविष्य में राष्ट्रपति द्वारा टैरिफ लगाने की प्रक्रिया से भी जुड़ा है। ट्रंप का मानना है कि आर्थिक सुरक्षा ही राष्ट्रीय सुरक्षा का हिस्सा है।
‘यह देश के लिए जीवन-मृत्यु का सवाल’
सुनवाई से पहले, ट्रंप ने इस मामले को देश के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कल का सुप्रीम कोर्ट केस हमारे देश के लिए जीवन या मृत्यु का सवाल है। अगर हम जीतते हैं, तो हमें मजबूत आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा मिलेगी। अगर नहीं, तो हम उन देशों के सामने असहाय हो जाएंगे जिन्होंने वर्षों से हमारा फायदा उठाया है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी स्टॉक मार्केट रिकॉर्ड स्तर पर है और यह ट्रंप प्रशासन द्वारा की गई टैरिफ नीतियों और समझौतों की वजह से संभव हुआ है।
खजाना सचिव भी रहेंगे मौजूद
अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने पुष्टि की कि वे सुप्रीम कोर्ट की इस सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे। उन्होंने कहा मैं खुद कोर्ट में मौजूद रहूंगा और पूरी सुनवाई सुनूंगा। यह एक ऐतिहासिक क्षण है।
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?