इंदौर पुलिस कमिश्नर ने 4 ट्रैफिक प्रहरियों को किया सम्मानित
इंदौर। शहर में सुगम, सुरक्षित व सुखद यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में प्रभावी कार्यवाही के साथ ही बेहतर यातायात व्यवस्था में आम जनमानस की सहभागिता भी बढ़े तथा सभी में यातायात नियमों के पालन के प्रति जनजागृति आए इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, इंदौर पुलिस द्वारा “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान प्रारंभ किया गया है।
उक्त अभियान से शहर के जिम्मेदार व जागरूक नागरिक जुड़ भी रहे है, जिन्हें प्रोत्साहित करने हेतु आज दिनांक 04.11.25 को पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह ने बेहतर यातायात व्यवस्था में सराहनीय कार्य करने वाले 04 ट्रैफिक प्रहरियों – 1.करण कपूर (विजयनगर चौराहा), 2.कृष्ण कुमार खंडेलवाल (पलासिया चौराहा), 3.श्याम सुंदर बिहानी (महूनाका चौराहा), 4.आरती मौर्य (बड़ा गणपति,राजवाड़ा क्षेत्र) को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही इस अभियान से जुड़ने वाले नए 31 ट्रैफिक प्रहरियों को कैप पहनाकर प्रोत्साहित किया गया और उन्हें जैकेट, सिटी, लाइट बेटन और बेच प्रदान कर, उनके द्वारा समाजहित में जो अभिन्न सेवा देंगे, उसके लिए उनकी सराहना भी की। इस दौरान डीसीपी (प्रभारी यातायात) आनंद कलादगी व अन्य अधिकारीगण एवं जागरूक ट्रैफिक प्रहरी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने उक्त अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान से अभी तक 1028 जिम्मेदार नागरिक जुड़ चुके है और अपनी सुविधानुसार विभिन्न चौराहों पर यातायात प्रबंधन में सहयोग भी कर रहे है। उन्होंने आमजन को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि, हमारी इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात प्रबंधन एवं नियम पालन की प्रक्रिया में सहभागी बनाना है, ताकि शहर में सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके।
इससे जुड़ने के लिए दिये गए क्यूआर कोड स्कैन कर गूगल फॉर्म भर सकते हैं, अपने सुविधानुसार समय एवं स्थान का चयन कर यातायात प्रहरी के रूप में कार्य कर सकते हैं। “ट्रैफिक प्रहरी” के माध्यम से नागरिकगण यातायात पुलिस की सहायता कर सकते है और आमजन में नियमों के पालन हेतु जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं