राज्योत्सव प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने देखा छत्तीसगढ़ का विकास सफर
रायपुर : नवा रायपुर अटल नगर में चल रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव-2025 के अंतर्गत राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी, युवाओं और विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी साबित हो रही है। प्रदर्शनी में पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ के विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। राजधानी के अलावा आसपास के अन्य जिलों के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं।
महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रा पीयूष यादव, नंदना चौबे और चेतना वर्मा और कई विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्रेरणादायक तरीके से प्रस्तुत की गई है। “छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न 2047” को बेहद प्रेरणादायक बताया। अभनपुर आईटीआई के छात्र तरुण, डागेश्वर, राहुल, कुमार साय और गुलशन पटेल ने कहा कि प्रदर्शनी से उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की व्यापक जानकारी मिली है। धमतरी जिले के बटेली बखारा स्थित अधर्व हायर सेकेंडरी स्कूल के गौरव, तुषार, नारायणी और क्षमानिधि ने कहा कि प्रदर्शनी से उन्हें शासन की योजनाओं के जनजीवन पर प्रभाव की समझ मिली।
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल मोवा की छात्राएँ शैली चौहान, लावण्या और बिंदु ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी रोचक रूप में मिली। उनको 360 डिग्री इमरसिव डोम काफ़ी अच्छा लगा। विजन इंग्लिश मीडियम स्कूल के अभिषेक, विकेश्वर, दुकेश और टिकेंद्र ने प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक और आकर्षक बताया तथा कहा कि इस तरह की पहल से विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं की जानकारी सरलता से मिलती है
छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर से आई अनामिका पांडे,याचना तारक,अनामिका साहू और गरिमा साहू, फिंगेश्वर से आए पुनीत राम साहू, नेहरू राम साहू, लक्ष्मण राम साहू और चिंता राम साहू, कबीरधाम जिले के स्वामी विवेकानंद कॉलेज, बोडला की दिव्या, हेमलता एवं सीमा व अन्य छात्राओं तथा रायपुर के कैलाशनगर वीरगांव से आए अंकुर मिरि और अलका मिरि ने भी प्रदर्शनी की सराहना की।
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
97 दिन से लापता युवती के परिजन बोले- ये हो सकता है हमारी बेटी
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन