बिलासपुर रेल हादसे का असर – रायगढ़, कोरबा समेत कई रूट पर ट्रेनें रोकनी पड़ीं
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 4 नवंबर को दर्दनाक रेल हादसा गया। कोरबा से बिलासपुर आ रही मेमू पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है इस हादसे के कारण छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है, रायगढ़ समेत अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेनों को रोका गया है।
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोकी गईं ट्रेनें
बिलासपुर रेल हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों को रोक दिया गया है। यहां खबर लिखे जाने तक हीराकुंड एक्सप्रेस करीब 4 घंटे से खड़ी रही। वहीं, हावडा मुंबई ट्रेन को भी 3 घंटे से ज्यादा समय से रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। इसके अलावा रायगढ़ स्टेशन से पहले कोतरलिया स्टेशन में आरा से दुर्ग जाने वाले साउथ बिहार एक्सप्रेस को खड़े किया गया है। रायगढ़ स्टेशन में बिलासपुर की ओर जाने वाले दुरंतो एक्सप्रेस को भी रोककर रखा गया है।
चांपा जंक्शन से 2 ट्रेनें रद्द
इस रेल हादसे के बाद जांजगीर-चांपा जिले के चांपा जंक्शन से दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इनमें कोरबा लोकल ट्रेन नंबर 1 और 2 शामिल हैं। अगले आदेश तक इन दोनों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
कोरबा से गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित
बिलासपुर रेल हादसे के बाद कोरबा से गुजरने वाली दो ट्रेनों भी प्रभावित हो गई हैं, इनमें लिंक एक्सप्रेस और शिवनाथ एक्सप्रेस शामिल हैं. इन दोनों एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हो गया है।
पीड़ित परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
बिलासपुर रेल हादसे के बाद DRM बिलासपुर द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बिलासपुर DRM ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सूचित किया जाता है कि एक अप्रत्याशित स्थिति के मद्देनजर यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं-
आपातकालीन संपर्क:
– बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
– चांपा – 8085956528
– रायगढ़ – 9752485600
– पेंड्रा रोड – 8294730162
– कोरबा – 7869953330
– उस्लापुर -7777857338
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
97 दिन से लापता युवती के परिजन बोले- ये हो सकता है हमारी बेटी
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन