विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देगी MP सरकार
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women’s cricket team) की सदस्य क्रांति गौड़ (Kranti Gaur) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व कप जीता।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘मैं हमारी राज्य की बेटी और देश की बेटियों को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने कल रात क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया।’ उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां उसी तरह आगे बढ़ रही हैं, जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मध्यप्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ भी महिला विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। मैं क्रांति को बधाई देना चाहता हूं और राज्य सरकार की ओर से छतरपुर की बेटी क्रांति को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा करता हूं।’ बुंदेलखंड के छतरपुर के घुवारा की रहने वाली क्रांति गौड़ ने अपनी गेंदबाजी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
CM पद छोड़ने के लिए तैयार नीतीश कुमार, राज्यसभा सदस्यता की तिथियां हुईं स्पष्ट
आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, यादगार बना इतिहास
TMC की आपत्तियों पर SC का स्पष्ट जवाब, वोटर लिस्ट विवाद पर कहा – ‘हर बार ऐसा होता है’
सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल
ईरान मुद्दे पर ट्रंप के तेवर, निवेशकों में बढ़ी घबराहट
ऑनलाइन मैरिज स्कैम का खुलासा, 37 लाख से ज्यादा की ठगी
कांग्रेस की नई पहल: MP में टैलेंट हंट, हजारों युवा बनना चाहते हैं पार्टी प्रवक्ता
बगावत भुलाकर भारत ने पड़ोसी देशों को दिया ऊर्जा सुरक्षा का भरोसा
रामायण की गाथा ने बनाए रिकॉर्ड, फिल्मों और सीरियल्स की लंबी सूची
Moon Mission की नई उड़ान: NASA का Artemis II लॉन्च, इंसानों का चांद तक सफर शुरू
राम-हनुमान की झलक से सजा ‘वाल्मीकि रामायण’ का नया पोस्टर
फिल्म ‘वाराणसी’ टीम ने हनुमान जी को किया नमन, शेयर किया संदेश
बिहार: नीतीश कुमार को Z+ सुरक्षा जारी, CM पद त्यागने के बावजूद सुरक्षा कवच बरकरार