बिजली बिल से राहत, देवाशीष तिवारी को मिली बड़ी सुविधा
रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आमजन के जीवन में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रही है। स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा के इस अभियान ने लोगों को बिजली बिल के बोझ से मुक्त कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय कदम बढ़ाया है।
इसी क्रम में जांजगीर शहर के निवासी देवाशीष तिवारी ने इस योजना का लाभ उठाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 6 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। पहले हर माह बिजली बिल के रूप में हजारों रुपये खर्च करने वाले तिवारी अब पूरी तरह बिजली बिल मुक्त हो गए हैं। उनके घर की संपूर्ण ऊर्जा आवश्यकताएं अब सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं। इस योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र सरकार से अनुदान का लाभ प्राप्त हुआ, जिससे सोलर पैनल की स्थापना का कुल खर्च काफी कम हो गया। पारदर्शी आवेदन प्रक्रिया, तकनीकी सहयोग और समय पर क्रियान्वयन के कारण यह योजना आम नागरिकों के लिए सरल, सुलभ और भरोसेमंद सिद्ध हो रही है।
तिवारी ने बताया कि पहले हर महीने भारी बिजली बिल परिवार के बजट पर अतिरिक्त भार डालता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से वे पूरी तरह मुक्त हो गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक बचत का माध्यम बनी है, बल्कि हरित ऊर्जा के प्रसार और पर्यावरण संरक्षण में भी प्रभावी योगदान दे रही है।
महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, छह की मौत
क्रूरता की हद: फोटोशूट के लिए रंगे हाथी की मौत, विदेशी इन्फ्लुएंसर पर होगी कार्रवाई
आस्था का महोत्सव: राम जन्मभूमि हनुमान मंदिर में ध्वजारोहण, खास मेहमानों को निमंत्रण
RTE प्रवेश प्रक्रिया शुरू: पोर्टल पर आज जारी होगी स्कूल आवंटन सूची
केसरिया महल में बाबा रणजीत के दर्शन: इंदौर में जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Kerala चुनाव 2026: Revanth Reddy का बड़ा आरोप, BJP–CPI(M) के बीच ‘सीक्रेट डील’
बैंकिंग सेक्टर में हड़कंप: RBI ने 14 बैंकों को दंडित किया, एक बैंक का लाइसेंस रद्द
डिजिटल जनगणना का आगाज़: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने लिया स्व-गणना में हिस्सा
योगेश्वर रूप में जीवन का दर्शन देते हैं भगवान श्रीकृष्ण
राशिफल 2 अप्रैल 2026: ये राशि पाएंगी लाभ, ये राशि होंगे मुश्किलों का सामना
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही