प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से मिला सम्मानजनक जीवन, पहाड़ी कोरवा परिवार का सपना हुआ साकार
रायपुर : विकास की मुख्यधारा से विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों को जोड़ने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सुदूर वनांचलों तक पहुँच रहा है। सरगुजा जिले के आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर की ग्राम पंचायत लोसगी निवासी बिसुन कोरवा (बिहानू कोरवा), जो विशेष पिछड़ी जनजाति “पहाड़ी कोरवा” समुदाय से हैं, उनका का जीवन प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से बदल गया है।
बिसुन कोरवा ने बताया कि उनका परिवार अत्यंत गरीब है और आजीविका का मुख्य साधन खेती एवं मजदूरी पर निर्भर रहा है। कृषि योग्य भूमि के अभाव में उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी, और परिवार एक छोटे से कच्चे झोपड़ीनुमा मकान में निवास करता था। पक्के घर में रहने का सपना उनके लिए दूर की बात थी। वर्ष 2024-25 में उन्हें प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ। किस्तों में मिली आवास राशि से उन्होंने अपना सपनों का पक्का घर तैयार किया। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि उनके परिवार की इज्जत और सुरक्षा की नई दीवार है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ सरकार की अन्य योजनाओं ने भी उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय प्राप्त हुआ, जिससे परिवार में स्वच्छता और स्वास्थ्य में सुधार हुआ। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिले एलपीजी गैस कनेक्शन ने रसोई को धुएँ से मुक्त और सुरक्षित बना दिया। वहीं, बिजली कनेक्शन से उनके घर की रातें रोशन हो गईं और जीवन सहज हो गया।
बिसुन कोरवा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारा पक्का मकान बन चुका है। हम जंगलों के बीच सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। इन योजनाओं ने हमारे परिवार को नई आशा, आत्मनिर्भरता और सम्मान दिया है। इसके लिए उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
सरकार की इन योजनाओं ने न केवल पहाड़ी कोरवा जनजाति जैसे विशेष रूप से पिछड़े परिवारों के जीवन में उजाला फैलाया है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान की नई भावना भी जगाई है।
बिहार: नीतीश कुमार को Z+ सुरक्षा जारी, CM पद त्यागने के बावजूद सुरक्षा कवच बरकरार
महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, छह की मौत
क्रूरता की हद: फोटोशूट के लिए रंगे हाथी की मौत, विदेशी इन्फ्लुएंसर पर होगी कार्रवाई
आस्था का महोत्सव: राम जन्मभूमि हनुमान मंदिर में ध्वजारोहण, खास मेहमानों को निमंत्रण
हेमा मालिनी ने उठाया मुद्दा: पश्चिम बंगाल में कार्यक्रम स्थल बदलाव को बताया सरकार की लापरवाही
RTE प्रवेश प्रक्रिया शुरू: पोर्टल पर आज जारी होगी स्कूल आवंटन सूची
केसरिया महल में बाबा रणजीत के दर्शन: इंदौर में जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Kerala चुनाव 2026: Revanth Reddy का बड़ा आरोप, BJP–CPI(M) के बीच ‘सीक्रेट डील’
बैंकिंग सेक्टर में हड़कंप: RBI ने 14 बैंकों को दंडित किया, एक बैंक का लाइसेंस रद्द
डिजिटल जनगणना का आगाज़: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने लिया स्व-गणना में हिस्सा
योगेश्वर रूप में जीवन का दर्शन देते हैं भगवान श्रीकृष्ण
राशिफल 2 अप्रैल 2026: ये राशि पाएंगी लाभ, ये राशि होंगे मुश्किलों का सामना