खंडवा के मदरसे में जाली नोटों का खजाना, इमाम के कमरे में 500-500 की लाखों की गड्डियां
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा से एक संगीन मामला सामने आया है. जावर थाना क्षेत्र के ग्राम पैठिया (मछौड़ी रैय्यत) में पुलिस ने एक मदरसे में रह रहे इमाम के कमरे से 19 लाख 78 हजार रुपए के नकली नोट जब्त किए हैं. आरोपी की पहचान जुबैर मोहम्मद अशरफ अंसारी (33) निवासी हरीरपुरा, बुरहानपुर के रूप में हुई है. वह मदरसे में नमाज सिखाने के लिए रखा गया था. पुलिस ने बताया कि इमाम के कमरे से 500 रुपए के नोटों के कई बंडल बरामद हुए. नोटों को एक बैग में छिपाकर रखा गया था.
मालेगांव पुलिस ने 5 दिन पहले आरोपियों को पकड़ा था
बीते 29 अक्टूबर को महाराष्ट्र के मालेगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 व्यक्ति नकली नोट लेकर मुंबई-आगरा हाईवे के रास्ते कहीं जा रहे हैं. पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. इनमें बुरहानपुर के मोमिनपुरा निवासी जुबैर अंसारी और नाजिर अकरम मोहम्मद अय्यूब अंसारी (34) शामिल थे. दोनों के पास से 500-500 रुपए के 2000 नकली नोट (कुल 10 लाख रुपए), दो मोबाइल फोन और एक बैग जब्त किया गया था.
मदरसे के ऊपर बने कमरे में मिला नोटों से भरा बैग
मालेगांव में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर मीडिया में आने के बाद खंडवा के पैठिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने जावर थाने में सूचना दी कि मालेगांव में गिरफ्तार दोनों आरोपियों में से एक आरोपी जुबैर अंसारी उनके गांव में ही इमाम के रूप में रह रहा था. वो मदरसे में नमाज सिखाता था. जावर थाना प्रभारी ने ये जानकारी खंडवा एसपी मनोज कुमार राय को दी.
एसपी के निर्देश पर हेडक्वार्टर डीएसपी अनिल चौहान, महिला थाना प्रभारी सुलोचना गेहलोत पुलिस बल के साथ पैठिया गांव पहुंच गए. गांव में लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मदरसे की पहली मंजिल पर बने इमाम के कमरे की तलाशी ली, जहां जाली नोटों से भरा एक बैग मिला. बैग में 500-500 नोटों के 19.78 लाख रुपए मिले.
पुलिस हर एंगल से मामले की कर रही है जांच
खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि "इमाम जुबैर अंसारी के कमरे से 19.78 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं. आरोपी मदरसे के ऊपर रहकर गांव में नमाज पढ़ाता था. बीते 29 अक्टूबर को मालेगांव पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. हम आरोपी से जुड़े हर नेटवर्क की जांच कर रहे हैं. सोमवार को पूरे मामले का विस्तार से खुलासा किया जाएगा." पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में तो नहीं था. विदेशी कनेक्शन की भी जांच की जा रही है.
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी
हैरान करने वाला मामला, सर्जरी के बाद पेट में रह गया ग्लव्स