ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा दिलजीत को
मुंबई । हाल ही में सिडनी में परफॉर्मेंस से पहले पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने एक दर्दनाक अनुभव साझा किया, जिसने उनके फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया। अपने ग्लोबल म्यूजिक टूर ‘ऑरा’ को लेकर आस्ट्रेलिया पहुंचे सिंगर ने बताया कि यहां उन्हें नस्लभेदी (रेसिस्ट) टिप्पणियों का सामना करना पड़ा।
दिलजीत ने खुलासा किया कि सिडनी कॉन्सर्ट से पहले उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा किए गए भेदभावपूर्ण कमेंट्स देखने को मिले। उन्होंने कहा, “जब मैं ऑस्ट्रेलिया पहुंचा, तो कुछ एजेंसियों ने इस खबर को कवर किया। किसी ने मुझे एक पैपराजी पोस्ट का कमेंट सेक्शन भेजा, जिसमें लोग ऐसी बातें लिख रहे थे ‘नया उबर ड्राइवर आ गया’, या ‘नया 7/11 कर्मचारी पहुंच गया।’ ऐसी टिप्पणियां देखकर दुख तो होता है, लेकिन मुझे गुस्सा नहीं आया।” दिलजीत ने कहा कि उन्होंने दुनिया भर में ऐसे लोगों को देखा है जिन्होंने नस्लभेद के खिलाफ लड़कर अपनी पहचान बनाई है। उनके मुताबिक, समाज में अब भी ऐसे पूर्वाग्रह मौजूद हैं, लेकिन बदलाव धीरे-धीरे आ रहा है।
सिंगर ने कहा, “लोग इन बातों के खिलाफ खड़े हो रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपनी जगह बनाने के लिए बहुत मेहनत की है।” दिलजीत दोसांझ ने अपने प्रशंसकों के लिए पर्दे के पीछे का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह कॉन्सर्ट की तैयारी करते नजर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण उनका बैकग्राउंड ट्रैक उनकी आवाज से मेल नहीं खा रहा था। उन्होंने कहा, “एक साल पहले दिल्ली में भी यही दिक्कत आई थी। लेकिन मेरा फोकस सिर्फ अपने दर्शकों को बेहतरीन अनुभव देने पर रहता है, क्योंकि वे पूरी उम्मीद और प्यार के साथ शो देखने आते हैं।” नस्लभेदी टिप्पणियों के बावजूद दिलजीत ने सकारात्मक रवैया अपनाया।
उन्होंने कहा, “मुझे टैक्सी ड्राइवर या ट्रक ड्राइवर से तुलना किए जाने पर कोई बुरा नहीं लगता। अगर वे न हों तो लोगों को घर तक रोटी नहीं मिल पाएगी। मुझे हर पेशे से जुड़ाव महसूस होता है और मेरा प्यार सबके लिए समान है, यहां तक कि उनके लिए भी जो मेरे बारे में ऐसी बातें कहते हैं।” दिलजीत दोसांझ का यह जवाब न केवल उनकी विनम्रता को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वे अपनी सफलता के बावजूद जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं, जो नफरत के बदले हमेशा प्यार का संदेश देना पसंद करते हैं। बता दें कि दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ग्लोबल म्यूजिक टूर ‘ऑरा’ को लेकर चर्चा में हैं। दुनियाभर में उनके कॉन्सर्ट्स को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
राशिफल 2 अप्रैल 2026: ये राशि पाएंगी लाभ, ये राशि होंगे मुश्किलों का सामना
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड उछाल, मोनोपाली टूटी
सीट बढ़ोतरी का असर: उत्तर भारत को फायदा, दक्षिण राज्यों में चिंता
‘रिश्वत मांगना ही नहीं, लेना भी पाप है’, हाईकोर्ट की डॉक्टर को चेतावनी
खौफनाक वारदात के बाद डर ने दिलाया सरेंडर, हत्या कर शव छुपाने वाला खुद पहुंचा पुलिस के पास
गृह मंत्री शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, 14 आरोपों के साथ जारी की चार्जशीट