PM मोदी ने पद्म विभूषण तीजन बाई के परिवार से की बातचीत, जताई संवेदना
छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचे हैं. 25 साल से छत्तीसगढ़ के स्थापना का जश्न इस साल 5 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाएगा. इस जश्न में शामिल होने के लिए जैसे ही PM मोदी रायपुर पहुंचे उन्होंने पद्म विभूषण तीजन बाई के परिवार से बात कर उनकी सेहत का हालचाल जाना. इसके अलावा पद्म भूषण लेखक विनोद कुमार शुक्ला से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.
तीजन बाई और विनोद कुमार शुक्ला का जाना हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉल के जरिए छत्तीसगढ़ की मशहूर कलाकार और पद्म विभूषण तीजन बाई के परिवार से बात की. इस दौरान PM मोदी ने उनकी सेहत का हालचाल जाना. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने पद्म भूषण लेखक विनोद कुमार शुक्ला से भी बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.
PM मोदी ने दी छत्तीसगढ़ दिवस की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ के 25 साल होने और राज्य के स्थापना दिवस पर PM मोदी ने प्रदेवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा- ‘छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएं. प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है. कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा.’
PM मोदी देंगे बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर अपने इस दौरै के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को कई सौगात देंगे. इनमें छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा, देश का पहला ट्राइबल फ्रीडम फाइटर म्यूजियम, ‘दिल की बात’ कार्यक्रम, शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 14,260 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात शामिल है.
छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव की धूम
छत्तीसगढ़ आज अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर इस साल 5 दिनों तक राज्योत्सव मनाया जा रहा है. रायपुर में 1 नवंबर से 5 नवंबर तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड उछाल, मोनोपाली टूटी
सीट बढ़ोतरी का असर: उत्तर भारत को फायदा, दक्षिण राज्यों में चिंता
‘रिश्वत मांगना ही नहीं, लेना भी पाप है’, हाईकोर्ट की डॉक्टर को चेतावनी
खौफनाक वारदात के बाद डर ने दिलाया सरेंडर, हत्या कर शव छुपाने वाला खुद पहुंचा पुलिस के पास
गृह मंत्री शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, 14 आरोपों के साथ जारी की चार्जशीट