2017 की गूंज फिर सुनाई दी, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास दोहराया
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम ने जेमिमा रॉड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार साझेदारी से अभूतवपूर्व जीत दर्ज करते हुए महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत के लिए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना आसान नहीं था, लेकिन जेमिमा और हरमनप्रीत ने शानदार बल्लेबाजी कर इस चुनौती को आसानी से पार किया। भारतीय महिला टीम अब अपने पहले विश्व कप खिताब से महज एक कदम दूर है।
भारत ने रोका गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ
भारतीय महिला टीम ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर उसका विजय रथ रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर 338 रन बनाए थे। जवाब में भारत के लिए जेमिमा ने शतक लगाया और कप्तान हरमनप्रीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की जिससे भारत ने 48.3 ओवर में पांच विकेट पर 341 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई थी, लेकिन भारतीय टीम ने एलीस हीली की टीम का विजयी अभियान रोक दिया। भारत का अब रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से सामना होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था।
भारत तीसरी बार फाइनल में
भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। टीम इससे पहले 2005 और 2017 में भी खिताबी मैच में पहुंची थी। भारत ने अब तक कभी विश्व कप की ट्रॉफी नहीं जीती है और अब उसके पास खिताबी सूखा समाप्त करने का अच्छा मौका है। भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया को रोकना आसान नहीं था, लेकिन जेमिमा और हरमनप्रीत ने इसे मुमकिन बनाया। ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप चरण में भारत को मात दी थी, लेकिन भारत ने उसे सेमीफाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।
फिर कंगारूओं को दिखाया बाहर का रास्ता
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला विश्व कप के नॉकआउट मैचों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक चार बार भिड़ंत हुई है जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया दो-दो बार जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर 2017 की जीत की यादें ताजा कर दी हैं। भारत ने 2017 में महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया को हराया था। हालांकि, उस वक्त टीम खिताब अपने नाम करने से चूक गई थी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच पहली बार विश्व कप के नॉकआउट में भिड़ंत 1997 में हुई जब दोनों सेमीफाइनल में भिड़े। ऑस्ट्रेलिया ने उस मुकाबले में भारत को 19 रनों से हराया। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2005 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में आमना-सामना हुआ यहां भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रनों से हराया। फिर 2017 विश्व कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमों का सामना हुआ। इस मैच में बारिश ने बाधा डाली। मैच 42 ओवर का कराने का फैसला हुआ और भारत ने निर्धारित ओवर में चार विकेट पर 281 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम 40.1 ओवर में 245 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि फाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया जिससे भारतीय टीम चैंपियन बनने से चूक गई। अब आठ साल बाद हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने एक बार फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया है। अब भारत की नजरें अपना पहला विश्व कप खिताब जीतने पर टिकी होंगी।
अमेरिकी कंपनियों पर ईरान की कार्रवाई, राजनीतिक दबाव या प्रतिशोध की तैयारी?
कागजों में मृत घोषित कर जमीन हड़पने की कोशिश, कलेक्टर ने मामले की तुरंत जांच का आदेश दिया
ईंधन संकट की चिंता नहीं, भारत ने सुरक्षित किया 40 दिनों का स्टॉक
47 लाख आपत्तियों का निपटारा, हाईकोर्ट ने कहा: 7 अप्रैल तक सभी मामलों पर फैसला हो सकता है
वन विभाग में ट्रांसफर की आंधी, चार IFS अफसर बदले
महिलाओं का उग्र विरोध, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
केरल चुनाव: CM रेखा गुप्ता ने अल्पुझा और वायकॉम में किया रोड शो
राहुल गांधी के नेतृत्व में केरल में कांग्रेस का चुनाव अभियान तेज
मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा ऐलान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
असम चुनाव 2026: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
ADR रिपोर्ट का खुलासा, असम के विधायक हुए अमीर—संपत्ति में भारी उछाल
अर्शदीप सिंह के ओवर में लुटे रन, बना अनचाहा रिकॉर्ड