सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर फिर उठे सवाल, श्वेता सिंह कीर्ति का सनसनीखेज दावा
मुंबई: बॉलीवुड के टैलेंटेड और सबसे चर्चित कलाकारों में से एक रहे सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी ये मामला लोगों के जेहन से गया नहीं है। अब एक बार फिर यह चर्चा सुर्खियों में है और इसकी वजह हैं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति, जिन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने भाई की मौत को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है।
श्वेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
शुभांकर मिश्रा के साथ इंटरव्यू में श्वेता का कहना है कि उनके भाई ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी और यह बात उन्हें दो अलग-अलग साइकिक्स ने बताई। उन्होंने कहा, 'एक साइकिक अमेरिका से थीं और दूसरी मुंबई की। दोनों ने एक जैसी बात कही कि सुशांत की हत्या दो लोगों ने की थी। श्वेता के इन दावों ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है और एक बार फिर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड करने लगे।
'आत्महत्या कैसे हो सकती है?'
श्वेता ने अपने बयान में कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस कमरे में सुशांत मिले थे, वहां पंखे और बेड के बीच इतनी दूरी ही नहीं थी कि कोई खुद को लटका सके। उन्होंने यह भी कहा कि मौके पर कोई स्टूल नहीं मिला था, जिससे आत्महत्या की संभावना और कम हो जाती है। श्वेता के मुताबिक, उनके भाई की गर्दन पर जो निशान थे, वो दुपट्टे या कपड़े के नहीं बल्कि किसी पतली चीज शायद चेन जैसे लग रहे थे।
'दो लोग आए थे, हत्या कर गए'
इंटरव्यू में श्वेता ने बताया कि एक अमेरिकी महिला साइकिक ने उनसे संपर्क किया था। वह महिला ध्यान और समाधि में जाती है और उसे किसी भी व्यक्ति की ऊर्जा से जानकारी मिलती है। श्वेता के मुताबिक, 'वो महिला हमें जानती तक नहीं थी, लेकिन उसने साफ कहा कि दो लोग आए थे और उसे खत्म कर गए।' श्वेता का कहना है कि इसके कुछ ही समय बाद मुंबई की एक अन्य साइकिक ने भी उनसे यही बात कही। दोनों महिलाओं ने, बिना एक-दूसरे को जाने, एक जैसी बात बताई- 'दो लोग आए थे, जिन्होंने सुशांत की जान ली।'
‘ब्लैक मैजिक’ और ‘प्लांटेड इंसान’ का जिक्र
श्वेता ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि साइकिक्स ने उन्हें बताया कि किसी को सुशांत की जिंदगी में प्लांट किया गया था ताकि उसे मानसिक रूप से तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा, 'भाई बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे थे। किसी को यह रास नहीं आया। साइकिक ने कहा कि उन पर ब्लैक मैजिक तक किया गया था। हमें यह सुनकर यकीन नहीं हुआ क्योंकि हम वैज्ञानिक सोच वाले परिवार से आते हैं, लेकिन अब सब कुछ सोचने पर मजबूर करता है।”
रिया चक्रवर्ती की कविता पर सवाल
श्वेता ने अपने इंटरव्यू में सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की एक पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कविता लिखी थी- 'यू आर सोअरिंग टू हाई एंड योर विंग्स नीड टू बी कट'। श्वेता के मुताबिक, 'यह लाइनें बहुत अजीब और असहज करने वाली थीं। उस वक्त रिया, सुशांत की जिंदगी में थीं और मेरे भाई ने भी उस पोस्ट को लाइक किया था। लेकिन जब साइकिक्स ने मुझे सब बताया, तो मुझे वह कविता और भी डरावनी लगी।'
सुशांत की मौत का रहस्य अब भी अधूरा
2020 में सुशांत की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था। मुंबई पुलिस, ईडी, एनसीबी और सीबीआई तक ने जांच की, लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया। लाखों फैंस आज भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि यह महज आत्महत्या थी। श्वेता के नए दावे ने इस पुराने घाव को फिर से ताजा कर दिया है।
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
97 दिन से लापता युवती के परिजन बोले- ये हो सकता है हमारी बेटी
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन