459 रन की धमाकेदार पारी, 48 छक्के-चौके और लगातार दूसरा अवॉर्ड—राहुल द्रविड़ के बेटे ने मचाया तहलका
नई दिल्ली: राहुल द्रविड़ और उनकी बल्लेबाजी के हुनर को कौन नहीं जानता. लेकिन, अब उनका बेटा भी कुछ कम नहीं है. हम यहां द्रविड़ के दोनों बेटों में से छोटे वाले अनवय की बात कर रहे हैं, जिन्हें 5 अक्टूबर को हुए KSCA के एनुअल अवॉर्ड समारोह में सम्मानित किया गया. अनवय द्रविड़ को ये सम्मान क्रिकेट के मैदान पर किए उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत मिला है. उन्हें अंडर 16 विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी ने कर्नाटक की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए एनुअल अवॉर्ड समारोह में KSCA की ओर से सम्मानित किया गया है. ये लगातार दूसरी बार है जब KSCA ने अनवय के प्रदर्शन को सराहा है.
48 छक्के-चौके, 459 रन, 91.80 का औसत
अनवय द्रविड़ को KSCA ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया क्योंकि उन्होंने 48 छक्के-चौके के साथ 459 रन जड़े हैं. अन्वय ने ये रन किसी एक मैच या इनिंग में नहीं बल्कि 91.80 की औसत से 6 मैचों की 8 पारियों में 2 शतक के साथ बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 46 चौके और 2 छक्के लगाए. अनवय द्रविड़ कर्नाटक के लिए अंडर 16 विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. यही नहीं टूर्नामेंट में वो सबसे बेहतरीन औसत वाले बल्लेबाज भी हैं.
मयंक अग्रवाल को भी मिला अवॉर्ड
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सालाना अवॉर्ड समारोह में सम्मानित होने वाले अनवय द्रविड़ इकलौते नहीं रहे. राहुल द्रविड़ के बेटे के अलावा मयंक अग्रवाल और आर. स्मरण को भी अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया.
मयंक अग्रवाल को अवॉर्ड विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए मिला है. उन्होंने 93 की औसत से 651 रन बनाए हैं. वहीं युवा खिलाड़ी आर. स्मरण को रणजी ट्रॉफी में किए उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. बाएं हाथ के बल्लेबाज स्मरण ने रणजी में 64.50 की औसत से 516 रन 2 शतक के साथ बनाए है.
KSCA अवॉर्ड समारोह में कर्नाटक के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल श्रीजीत को भी सम्मानित किया गया. उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्वाधिक 213 रन बनाने ते लिए अवॉर्ड मिला.
राशिफल 10 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
SC का संदेश: धार्मिक स्थलों में प्रतिबंध धर्म को विभाजित करता है
एलपीजी आपूर्ति पर कोई संकट नहीं, 100% भरोसा, सरकार ने दी जानकारी
मुस्लिम विवाह कानून पर हाई कोर्ट की स्पष्टता, फैसला चर्चा में
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत