उतार-चढ़ाव से भरा रहा एक्ट्रेस श्रद्धा निगम का कॅरियर
मुंबई। छोटे परदे की एक्ट्रेस श्रद्धा निगम अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा ने साल 1997 में मलयालम फिल्म पूनिलमाझा से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसे पोंथारा फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और साल 2000 में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म जोश में नजर आईं। श्रद्धा ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी सक्रिय रहते हुए आगाज, पार्टिशन, लाहौर और कृष्णा अर्जुन जैसी फिल्मों में काम किया। टीवी की दुनिया में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह चूड़ियां, देखो मगर प्यार से, तू कहे अगर, कहानी घर घर की और साथिया जैसे लोकप्रिय शोज का हिस्सा रहीं।
खासकर चूड़ियां उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ और इसी शो ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रियता दिलाई। टीवी शोज करते हुए श्रद्धा की मुलाकात एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई। दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दिसंबर 2008 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और महज एक साल के भीतर ही उनके बीच मतभेद बढ़ गए। अक्टूबर 2009 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।
इस कठिन दौर के बाद श्रद्धा की जिंदगी में एक्टर मयंक आनंद की एंट्री हुई। दोनों एक-दूसरे के करीब आए और साल 2012 में शादी कर ली। अब श्रद्धा और मयंक एक सफल इंटीरियर डिजाइन हाउस चला रहे हैं और अपनी निजी जिंदगी में खुशहाल हैं। श्रद्धा निगम भले ही फिल्मों में ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाईं, लेकिन टीवी इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से खास पहचान बनाई।
राशिफल 10 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
SC का संदेश: धार्मिक स्थलों में प्रतिबंध धर्म को विभाजित करता है
एलपीजी आपूर्ति पर कोई संकट नहीं, 100% भरोसा, सरकार ने दी जानकारी
मुस्लिम विवाह कानून पर हाई कोर्ट की स्पष्टता, फैसला चर्चा में
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत