ग्वालियर में सिंधिया परिवार की शान का नजारा, ज्योतिरादित्य और महान आर्यमन विंटेज थंडरबर्ड रॉयल कार में घूमते दिखे
ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में अलग ही लुक और अंदाज में नजर आए। वे अपने बेटे महान आर्यमन सिंधिया को बैठाकर सड़कों पर 'थंडरबर्ड रॉयल विंटेज कार' ड्राइव करते नजर आए। महाराज को खुद कार ड्राइव करते देख लोग आश्चर्यचकित रह गए। सिंधिया कार से हाथ हिलाते हुए जहां से निकले लोगों में वीडियो बनाने और सेल्फी लेने की होड़ मची रही। दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया दशहरे के बाद ग्वालियर में अपने बेटे महान आर्यमन सिंधिया के साथ एक विंटेज कार ड्राइव करते नज़र आए। आम दिनों की तरह सिक्योरिटी कवच में नहीं, बल्कि बेहद ही शाही और अनोखे अंदाज़ में सिंधिया महल से अपनी खास 'थंडरबर्ड रॉयल विंटेज कार' निकाल कर शहर घूमने निकले।
सिंधिया जब 'थंडरबर्ड रॉयल विंटेज कार' को ड्राइव करते शहर की सड़कों पर निकले तो लोगों उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े। बता दें कि विंटेज कार अपने आप में आकर्षण का केंद्र होती है। यह थंडरबर्ड रॉयल विंटेज कार उन चुनिंदा रॉयल विंटेज कलेक्शनों में से है, जो आज भी भारत के कुछ राजघरानों के पास मौजूद है। ग्वालियर के सिंधिया राजघराने के पास संरक्षित इस कार को देखकर लोग रोमांचित हो उठे।
महल से निकलते ही सेल्फी लेने लगे फैन्स
महल से निकलते ही जैसे ही सिंधिया और उनके मुख्य मार्ग पर आए, लोग उन्हें देखने के लिए रुकने लगे। कई लोग मोबाइल से तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए। शहर की गलियों में इस 'रॉयल ड्राइव' ने मानो दशकों पुराने दौर की झलक फिर से ताजा कर दी। सिंधिया का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। राजघराने से जुड़ी परंपराओं और आधुनिक राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह विंटेज स्टाइल शहरवासियों को खासा भाया।
शाही अंदाज और परंपराओं सिंंधिया की पहचान
गौरतलब है कि सिंधिया परिवार हमेशा से अपने शाही अंदाज और परंपराओं को लेकर चर्चा में रहता है। दशहरे पर 'शमी पूजन' की परंपरा हो या फिर 'विंटेज कार' में शहर की सैर, ग्वालियर की जनता को हमेशा अपने राजपरिवार के साथ एक खास जुड़ाव महसूस होता है।
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल