इंदौर में चलती स्कूल बस अचानक बनी आग का गोला, गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए
इंदौर: एमपी के इंदौर में शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 10 बच्चे सवार थे। आग लगने के बाद बच्चे डर के कारण चीखने लगे। हालांकि ड्राइवर और स्टाफ की सूझबूझ से सभी बच्चे सकुशल बस से उतार लिए गए। हादसे में बस पूरी तरह जल गई है। इंदौर के सांवेर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। पंच डेरिया गांव के पास उस समय हुई जब सर्व विकास स्कूल की बस बच्चों को लेकर धरमपुरी जा रही थी। जानकारी अनुसार बस के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद आग की लपटें उठने लगीं। बस चालक ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे एक निर्माणाधीन कॉलोनी के खुले मैदान में रोक दिया और सभी बच्चों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला।
भीषण आग, कुछ ही पल में बस स्वाहा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। पास की ट्रेजर कॉलोनी में काम कर रहे लोगों ने ट्यूबवेल के पाइप से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भारी रोष है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि वे लंबे समय से स्कूल बस की खस्ता हालत और फिटनेस को लेकर प्रबंधन से शिकायत कर रहे थे, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सभी बच्चे सुरक्षित, सतर्कता से टला हादसा
सांवेर पुलिस थाना प्रभारी, गिरजा शंकर महोबिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा, जैसे ही इंजन से धुआं निकला, चालक ने समझदारी दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग तेजी से फैली, लेकिन सौभाग्य से सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस और परिवहन विभाग मामले में जांच कर रहा है। शुरूआती तौर पर आग लगने का कारण बस के पुराने इलेक्ट्रिकल सिस्टम में शॉर्ट सर्किट या डीजल लीकेज बताया जा रहा है।
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल