व्यक्ति को सरल, सहृदय और संवेदनशील बनाती है भाषा : राज्यपाल ने प्रदान किए हिन्दीतर भाषी हिन्दी सेवी सम्मान
भोपाल, 4 अक्टूबर 2025, शनिवार राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि “भाषा केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण संस्कृति है, जो व्यक्ति को सरल, सहृदय और संवेदनशील बनाती है।” वे मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा हिन्दी भवन, भोपाल में आयोजित हिन्दीतर भाषी हिन्दी सेवी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने विभिन्न श्रेणियों में लेखकों, प्रशासनिक अधिकारियों, हिन्दी सेवा साधकों और युवा साहित्यकारों को समिति द्वारा स्थापित पुरस्कारों से सम्मानित किया। इसी क्रम में हिन्दी लेखिका संघ की प्रांताध्यक्ष डॉ. साधना गंगराड़े को भी हिन्दी सेवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें राज्यपाल श्री पटेल ने शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष द्वय श्री रघुनंदन शर्मा एवं डॉ. रंजना अरगड़े, राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. मनोज श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महेश सक्सेना, तथा सप्रे संग्रहालय के संचालक श्री विजय दत्त श्रीधर सहित अनेक राष्ट्रभाषा प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हिन्दी की लोकप्रियता विश्व भर में बढ़ी है। “जब मोदी जी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिन्दी में बोलते हैं, तो पूरा विश्व ध्यानपूर्वक सुनता है,” उन्होंने कहा।उन्होंने कहा कि हिन्दी और क्षेत्रीय भाषाओं में समन्वय से भारतीय भाषाओं का वैश्विक सम्मान और बढ़ेगा। राज्यपाल ने हिन्दी सेवियों से अनुरोध किया कि वे हिन्दी के प्रसार से जुड़ी भ्रामक शंकाओं को दूर करने के लिए संवाद सेतु बनें।
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल