डॉ. मोहन भागवत का मप्र दौरा शुरू, शनिवार सुबह मां शारदा मंदिर पहुंचे RSS प्रमुख, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
मैहर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आए हैं। शनिवार को उन्होंने मैहर जिले में स्थित मां शारदा धाम में मातारानी के दर्शन किए। वे सतना के उतैली में संघ के प्रांत स्तरीय विस्तारक वर्ग को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर मैहर और सतना को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार सुबह मैहर पहुंचे और त्रिकूट पर्वत पर विराजित माँ शारदा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की है। उनके आगमन को लेकर मैहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे मैहर जिले को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया था। संघ प्रमुख मोहन भागवत शनिवार सुबह 7 बजे रीवा-इतवारी एक्सप्रेस से मैहर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से वे कड़े सुरक्षा घेरे के बीच कार द्वारा संघ के स्थानीय कार्यालय, बॉस कॉलोनी के लिए रवाना हुए।
आम श्रद्धालुओं के लिए रोका गया प्रवेश
कार्यालय में कुछ देर रुकने के बाद, उनका काफिला माँ शारदा मंदिर के लिए रवाना हुआ। भागवत के दर्शन कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आम श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से खाली करा दिया गया था। सीढ़ी मार्ग से आने वाले भक्तों को भी नियंत्रित संख्या में ही प्रवेश दिया जा रहा था। माँ शारदा के दर्शन और पूजन के बाद उनका काफिला 'राम वन गमन पथ' मार्ग से होते हुए सतना के लिए रवाना हुआ।RSS प्रमुख मोहन भागवत सतना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दो जिलों में घोषित किया गया नो फ्लाई जोन
संघ प्रमुख की सुरक्षा को देखते हुए मैहर और सतना के जिला कलेक्टर ने संयुक्त आदेश जारी कर शनिवार सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक पूरे मैहर और सतना जिले को 'नो-फ्लाई जोन' घोषित कर दिया है। इस दौरान किसी भी प्रकार के ड्रोन, पैराग्लाइडर या हॉट एयर बैलून की उड़ान पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। उनके दौरे के मार्ग पर पड़ने वाली सभी दुकानों और घरों की भी गहन जांच की गई थी।
एमपी में दो दिवसीय दौरे पर आए हैं आरएसएस प्रमुख
बता दें कि आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर मप्र आए हुए हैं। वे यहां मैहर में मां शारदा के दर्शन के बाद सतना में उतैली में प्रांत स्तरीय विस्तारक वर्ग को संबोधित करेंगे। वे यहां विजय ग्राउंड में सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वे नागपुर रवाना होंगे।
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल