सांप ने किया अचानक एंट्री, खिलाड़ियों का रिएक्शन बन गया वायरल
नई दिल्ली: महिला वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत की है. उसने अपने पहले ही मैच में श्रीलंका को हराया. अब 5 अक्टूबर को भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा. ये मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में होगा. जिसके लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है और अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है. लेकिन 3 अक्टूबर की शाम कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.
टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में घुसा सांप
श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक अनोखी घटना घटी. टीम जब तैयारी में जुटी थी, तभी मैदान पर एक सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया. यह सांप, जिसे स्थानीय लोग गरंडिया कहते हैं, स्टेडियम की नालियों और स्टैंड के पास देखा गया. हालांकि, श्रीलंका में यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस स्टेडियम में सांप देखा गया हो. इससे पहले लंका प्रीमियर लीग और श्रीलंका-बांग्लादेश वनडे मैच के दौरान भी सांप मैदान पर आ चुका है.
मैदानकर्मियों ने बताया कि यह सांप गैर-जहरीला है और आमतौर पर चूहों की तलाश में रहता है. उन्होंने इसे सामान्य घटना बताते हुए कहा कि यह सांप किसी के लिए खतरा नहीं है. बता दें, भारतीय खिलाड़ी उस समय सेंटर विकेट से नेट्स की ओर बढ़ रही थीं, जब यह सांप दिखा. लेकिन हैरानी की बात यह रही कि खिलाड़ियों ने इस स्थिति में घबराने के बजाय इसे दिलचस्पी के साथ देखा. उनके साथ मौजूद कोचिंग स्टाफ और मीडिया कर्मी भी इस दृश्य को देखकर हैरान थे.
पाकिस्तान पर टीम इंडिया का दबदबा
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मैच में टीम इंडिया जीत की बड़ी दावेदार है. दरअसल, भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 11 वनडे मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है. ऐसे में टीम इंडिया की नजर एक और जीत दर्ज करके अपने दबदबे को बरकरार रखने पर रहने वाली है. वहीं, हाल ही में पुरुष एशिया कप 2025 के दौरान दोनों देशों की बीच जमकर बवाल देखने को मिला था. ऐसे में ये मैच और रोमांचक हो सकता है.
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश