टीम इंडिया की नई चिंता: पंत लौटे लेकिन ध्रुव जुरेल ने अपनी ताकत दिखाई
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 125 रनों की यादगार पारी खेली. इस शतकीय पारी ने न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि जुरेल के लिए प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की करने का मजबूत दावा भी पेश किया. हालांकि, यह मौका उन्हें इसलिए मिला क्योंकि स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हैं. पंत की गैरमौजूदगी में जुरेल ने न सिर्फ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी बखूबी निभाई, बल्कि बल्ले से भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.
पंत की वापसी पर टीम से बाहर होंगे जुरेल?
अब सवाल यह उठता है कि पंत की वापसी के बाद क्या ध्रुव जुरेल को प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ेगा? पंत लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम के लिए पहली पसंद के विकेटकीपर रहे हैं, और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार कीपिंग को देखते हुए उनकी जगह तय मानी जा रही है. ध्रुव जुरेल भले ही मौके का फायदा उठाने में कामयाब रहे हैं, लेकिन पंत की जगह पर कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है. फिर भी, जुरेल के इस प्रदर्शन ने सेलेक्टर्स के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है.
इस बीच, ध्रुव जुरेल के शतक ने युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन पर दबाव बढ़ा दिया है. सुदर्शन ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 4 मैचों की 7 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है. अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में भी वह सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. सुदर्शन के बल्ले से बड़ी पारी ना आना उनकी जगह पर सवाल उठा दिए हैं. अगर सुदर्शन जल्द ही अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं करते, तो जुरेल उनकी जगह एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर सकते हैं और बतौर बल्लेबाज प्लेइंग 11 में बने रह सकते हैं.
ध्रुव जुरेल ने खुद को किया साबित
ध्रुव जुरेल ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 6 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में 380 रन बनाए हैं. उनका औसत 47.50 का रहा है, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. उन्हें इस साल इंग्लैंड सीरीज के दौरान भी एक मैच में खेलने का मौका मिला था, तब भी पंत चोट के चलते मुकाबले से बाहर हो गए थे. ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे भी अपनी छाप छोड़ी है. वह विकेटकीपिंग करते हुए अभी तक 12 कैच पकड़ चुके हैं और 2 स्टंपिंग भी की है.
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश