‘कांतारा’ की तूफानी कमाई, SSKTK और दूसरी फिल्मों की चमक फीकी
मुंबई: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ और बॉलीवुड फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को रिलीज हुए तीन दिन हुए हैं। ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दो दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ कमाई के मामले में ‘कांतारा चैप्टर 1’ से पीछे चल रही है। जानिए, इनके अलावा बाकी फिल्में कमाई के मामले में कहां खड़ी हैं?
100 करोड़ क्लब में शामिल ‘कांतारा चैप्टर 1’
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 43.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन 105.5 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज देखा जा रहा है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी पहले दिन इस फिल्म ने 89 करोड़ से अधिक की कमाई की है, ऐसा फिल्म के मेकर्स का दावा है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की धीमी कमाई
जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे काफी कमजोर है। जान्हवी और वरुण की फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे दिन 5.25 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 14.5 करोड़ रुपये हुआ है।
दे कॉल हिम ओजी की 9वें दिन की कमाई
पवन कल्याण की साउथ इंडियन फिल्म ‘ओजी’ का कलेक्शन भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ के बाद कम हो गई है। फिल्म ‘ओजी’ ने 9वें दिन में आकर 4.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 174.05 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म जिस तरह से कमाई कर रही है, उससे लगता है कि कुछ दिन में 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
जॉली एलएलबी 3 ने भी पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 15वें दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 104.15 करोड़ रुपये हो गया है। हर दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट भी देखी जा रही है।
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश