कांतारा: चैप्टर 1 पर राम गोपाल वर्मा का रिएक्शन, बोले- ‘इंडस्ट्री को आईना देखना चाहिए’
मुंबई: कन्नड़ सिनेमा की फिल्म 'कांतारा' ने 2022 में ऐसा जादू चलाया था कि दर्शक आज भी उसके क्लाइमैक्स की चर्चा करते नहीं थकते। अब उसी फिल्म का प्रीक्वल 'कांतारा: चैप्टर 1' 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुका है और रिलीज के साथ ही फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियां भी इस फिल्म की तारीफ कर रही हैं। हाल ही में मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी फिल्म देखी और इस पर अपना रिव्यू दिया।
ऋषभ शेट्टी की तारीफ के कसीदे
राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की तारीफ करते हुए एक्स पर एक पोस्ट लिखा था। ऋषभ शेट्टी ने उन्हें धन्यवाद कहा तो राम इधर ही नहीं रुके। उन्होंने एक बार फिर ऋषभ को जवाब दिया। उन्होंने लिखा- 'सच कहूं तो आपने हम सभी फिल्ममेकर्स को दिखा दिया कि असली सिनेमा कैसे बनाया जाता है 'कांतारा' के जरिए। आपने एक ऐसी डिसरप्शन की मूवमेंट की शुरुआत की है जो कंस्ट्रक्शन (निर्माण) की ओर ले जाती है।'
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने जीता दिल
ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में न केवल मुख्य किरदार निभाया है, बल्कि कहानी लिखने से लेकर निर्देशन तक सब कुछ खुद किया है। उनकी मेहनत और समर्पण का असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया और दूसरे दिन भी कमाई 45 करोड़ से ऊपर रही। महज दो दिनों में ही फिल्म की कमाई ने यह साफ कर दिया है कि दर्शकों का उत्साह फिल्म के लिए किसी सुनामी से कम नहीं है।
राम गोपाल वर्मा का रिव्यू
फिल्म देखकर राम गोपाल वर्मा इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा 'कांतारा देखने के बाद भारत के बाकी फिल्ममेकर्स को शर्म आनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि ऋषभ शेट्टी और उनकी टीम ने फिल्म के हर पहलू- बैकग्राउंड म्यूजिक, साउंड डिजाइन, सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजाइन और वीएफएक्स को इस स्तर पर पेश किया है कि वो भारतीय सिनेमा में नई ऊंचाई साबित होती है।
राम गोपाल वर्मा ने यहां तक लिखा कि उन्हें समझ नहीं आता कि ऋषभ शेट्टी को महान अभिनेता कहें या महान निर्देशक। उनका मानना है कि इस फिल्म ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को एक नया मानक दे दिया है और अब भविष्य के निर्देशक और निर्माता चाहकर भी इस लेवल को नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे।
फिल्म की स्टार कास्ट
'कांतारा चैप्टर 1' में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। फिल्म की कहानी, दृश्यों की भव्यता और तकनीकी क्रिएटिविटी दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है। खासकर बैकग्राउंड स्कोर और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को सीट से हिलने नहीं देते।
कांतारा फ्रेंचाइजी का बढ़ता प्रभाव
पहली कांतारा ने साउथ से लेकर पूरे देश में तहलका मचाया था और अब इसका प्रीक्वल भी उसी राह पर चलता दिख रहा है। फिल्म की भव्यता, लोककथाओं से जुड़ी गहराई और भारतीय संस्कृति की झलक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म आसानी से बजट का कई गुना कलेक्शन कर लेगी।
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश