कश्मीर बयान पर गर्मागरम बहस, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने पेश की अपनी सफाई
नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे महिला वनडे वर्ल्ड कप के बीच कश्मीर को लेकर दिए विवादित बयान के बाद पाकिस्तान की पूर्व क्रिकेटर सना मीर को सफाई देनी पड़ी है. सना मीर ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप में कमेंट्री कर रही है. ऐसे में 2 अक्टूबर को पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच खेले मुकाबले के दौरान उन्होंने कश्मीर को लेकर जो कहा, उस पर विवाद खड़ा हो गया. पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान को अपने उसी स्टेटमेंट पर अब 171 शब्दों में सफाई देनी पड़ी है.
सना मीर के विवादित बयान पर बवाल
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के चलाए ऑपरेशन सिंदूर अभियान के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी बढ़ गई है. उस तल्खी का असर क्रिकेट के मैदान पर भी दिखा है. हाल ही में खत्म हुए एशिया कप 2025 में तो भारत-पाकिस्तान की टीमों ने हैंडशेक ही नहीं किया, जिसे लेकर विवाद हो गया. फिर टूर्नामेंट के फाइनल में PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार करने के भारतीय टीम के फैसले ने विवाद और बढ़ा दिया. और, अब महिला वर्ल्ड कप के बीच सना मीर ने कमेंट्री बॉक्स से कश्मीर पर विवादित बात बोल दी.
बांग्लादेश के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान की ओर से नतालिया परवेज जब बैटिंग करने आईं तो कमेंट्री कर रही सना मीर ने उनके बारे में बताते हुए ‘आजाद कश्मीर’ बोलकर विवाद छेड़ दिया. सना ने कहा कि,” नतालिया कश्मीर, आजाद कश्मीर से आती हैं. उसे क्रिकेट खेलने के लिए लाहौर आना पड़ता है. सना मीर के इस बयान का वीडियो क्लिप वायरल होते ही बवाल मच गया और सोशल मीडिया पर फैंस ICC से कार्रवाई की मांग करने लगे.
माफी नहीं… सफाई दी
बहरहाल, अब सना मीर ने उस बयान पर अपने एक्स हैंडल पर सफाई में 171 शब्द लिखे हैं. हालांकि, उनकी सफाई से लगता नहीं कि उन्होंने जो कहा है, उसका उन्हें कोई इल्म भी है. सना मीर ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कैसे चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और खेलों से जुड़े लोगों पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है. ये दुखद है कि इसके लिए सार्वजनिक स्तर पर सफाई देने की आवश्यकता है.
उन्होंने आगे लिखा कि कि उनका बयान एक पाकिस्तानी खिलाड़ी के होमटाउन को लेकर था और जिसे लेकर उनका मकसद सिर्फ ये बताना था कि पाकिस्तान के एक खास क्षेत्र से आने की वजह से उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उसका अविश्वसनीय सफर कैसा रहा. यह उस कहानी का हिस्सा है जो हम कमेंटेटर के तौर पर बताते हैं कि खिलाड़ी कहां से आते हैं.
अपनी सफाई में सना ने ये भी लिखा कि उन्होंने आज दूसरे क्षेत्रों से आने वाले दो और खिलाड़ियों के लिए भी ऐसा ही किया. उन्होंने अपील की कि कृपया इसका राजनीतिकरण न करें. मेरे दिल में कोई दुर्भावना नहीं है या भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है.
सना मीर ने वो स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जहां से उन्होंने उस खिलाड़ी के बारे में रिसर्च की थी. साथ ही ये भी लिखा कि उन्हें पता है कि अब तक उन्होंने इसे बदल दिया है, लेकिन मैं इसी की बात कर रही हूं.
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
विक्रम मिस्री अमेरिका रवाना, अहम मुद्दों पर होगी उच्चस्तरीय वार्ता
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
फोर्टिफाइड चावल हटाने का निर्णय, लोगों को मिलेगा सामान्य चावल