BCCI उठाने वाला है कदम, मोहसिन नकवी की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के दौरान जो विवाद शुरू हुआ वो अब थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के खिलाफ जबरदस्त एक्शन के मूड में आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI की एक्शन की वजह से मोहसिन नकवी की कुर्सी जा सकती है. एशिया कप 2025 की ट्रॉफी अपने साथ ले जाने के मामले में मोहसिन नकवी लगातार आलोचना के शिकार हो रहे हैं. अब उनकी कुर्सी पर भी खतरा मंडराने लगा है.
जारी है एशिया कप ट्रॉफी का विवाद
एशिया कप ट्रॉफी विवाद का असर अभी तक जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को ACC के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग कर रहा है. ये तब हुआ है जब मोहसिन नकवी ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को अपने पास रख लिया है और उसे भारतीय टीम को नहीं दिया है.
इस मामले को लेकर हाल ही में ACC की बैठक हुई. इसमें BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कथित तौर पर ट्रॉफी सीधे भारत को सौंपने की मांग की थी. हालाकि नकवी ने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि यह मुद्दा आधिकारिक एजेंडे में नहीं था.
BCCI क्या लेगा एक्शन?
पाकिस्तानी समाचार आउटलेट द ओपिनियन की रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस मामले में BCCI मोहसिन नकवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मेंबर बोर्डों से समर्थन जुटा रहा है, ताकि उन्हें पद से हटाया जा सके. श्रीलंका के भारत का समर्थन करने की बात कही जा रही है, जबकि बांग्लादेश ने पाकिस्तान का साथ दिया है.
अफगानिस्तान के बदलते रूख से इस नतीजे में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है. अब ये देखना बाकी है कि क्या BCCI मोहसिन नकवी को पद से हटाने के लिए पर्याप्त वोट जुटा पाता है या नहीं?
क्या है पूरा मामला?
अप्रैल में पहलगाम हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था. इसकी वजह से दोनों देशों तनाव काफी बढ़ गया था.
हालांकि केंद्र सरकार ने भारतीय टीम को एशिया कप में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी थी, लेकिन भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने और बात करने से इनकार कर दिया था. नया विवाद तब खड़ा हुआ जब भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से मेडल और एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था.
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
विक्रम मिस्री अमेरिका रवाना, अहम मुद्दों पर होगी उच्चस्तरीय वार्ता
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
फोर्टिफाइड चावल हटाने का निर्णय, लोगों को मिलेगा सामान्य चावल