बड़े कॉर्पोरेट्स से निवेशकों को फायदा, देश के माइक्रो-ड्रामा बाजार में अपार अवसर
व्यापार: दुनिया में तनाव व भारी उथल-पुथल के बीच बड़े कॉरपोरेट समूहों की कंपनियों में निवेश से बेहतर रिटर्न व सुरक्षा मिलेगी। बड़े कॉरपोरेट (कॉन्ग्लोमरेट्स) के पास बड़ी पूंजी, कम पूंजी लागत व उभरते क्षेत्रों में विस्तार की क्षमता होती है। इससे उन्हें मंदी के दौर में टिके रहने और वैश्विक उतार-चढ़ाव को संभालने में मदद मिलती है।
खुद को दोबारा गढ़ने की अद्भुत क्षमता
नुवामा के मुताबिक, निफ्टी-100 में बड़े कॉरपोरेट समूहों का हिस्सा लगातार बढ़ रहा है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के कार्यकारी निदेशक एस नरेन कहते हैं, देश के प्रमुख कारोबारी समूहों ने दशकों से खुद को दोबारा गढ़ने की अद्भुत क्षमता दिखाई है।
भारत की बदलती हुई विकास गाथा की झलक
चाहे वह संगठित खुदरा क्षेत्र की शुरुआत करना हो या फिर टेलीकॉम को बदलना हो। नवीनीकरण ऊर्जा हो या सेमीकंडक्टर जैसे भविष्य-उन्मुख क्षेत्रों में प्रवेश करना हो। हम नए कॉन्ग्लोमरेट फंड के जरिये उसी ताकत को कैद करना चाहते हैं और निवेशकों को एक ऐसी थीम देना चाहते हैं जिसमें भारत की बदलती हुई विकास गाथा की झलक मिलती है।
मंदी के समय प्रबंधन की क्षमता
यह फंड 71 बड़े समूहों को कवर करता है जिसमें 240 कंपनियां शामिल हैं। बड़े समूहों की मजबूत पूंजी और संतुलित खाता बही होता है। मंदी के समय प्रबंधन की क्षमता होती है। ये उभरते क्षेत्रों में तेजी से विस्तार करते हैं। इस फंड में एक हजार रुपये से एनएफओ के दौरान निवेश किया जा सकता है।
उधारी की ऊंची वृद्धि पर दबाव, अस्थिरता से बेहतर ढंग से निपटना असंभव नहीं
इसलिए बड़ी कंपनियों में निवेश की सलाह वैश्विक चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। सप्लाई चेन में रुकावटें आ रही हैं। उधारी की ऊंची वृद्धि पर दबाव डाल रही हैं। विविध कारोबारी समूह इस अस्थिरता से बेहतर ढंग से निपट सकते हैं।
2030 तक 12 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगा देश के माइक्रो-ड्रामा का बाजार
देश का शॉर्ट फॉर्म वीडियो यानी एसएफवी इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है। 2024 तक 30 करोड़ से अधिक यूजर्स माइक्रो-ड्रामा से जुड़ चुके हैं। यह बाजार 2030 तक 12 अरब डॉलर के पार जाएगा। यह सस्ते डेटा, स्मार्टफोन की पहुंच और क्षेत्रीय व जुड़ी हुई कहानियों की चाहत के मिश्रण से संभव हुई है। माइक्रो-ड्रामा का युग 90 सेकंड में सिमट गया है। इस क्रांति की अगुवाई कर रहा है टुकटुकी। जहां शेयरचैट का क्विक टीवी और कुकू टीवी शुरुआती दौर में आगे बढ़े, वहीं टुकटुकी ने केवल क्षेत्रीय माइक्रो-ड्रामा पर ध्यान केंद्रित करके अपनी अलग पहचान बनाई है। यह सिर्फ 29 रुपये में सस्ता पैक पेश किया है। यही कारण है कि कानपुर, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों के दर्शकों में इसकी पैठ बन रही है। इसकी संस्थापक अंशिता कुलश्रेष्ठा कहती हैं कि 86 फीसदी यूजर्स अपनी मातृभाषा में सामग्री पसंद करते हैं। 57 फीसदी शहरी दर्शक भी भारतीय भाषाओं की ओर झुकाव रखते हैं। 25 करोड़ भारतीय शॉर्ट-फॉर्म वीडियो प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। यह 2025 तक 65 करोड़ तक पहुंचेगा। इनमें से 70 फीसदी यूजर्स टियर-2 व टियर-3 शहरों से हैं। दिलचस्प है कि कुछ प्लेटफॉर्म पर 70 फीसदी यूजर्स महिलाएं हैं।
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर