पिता को मिला था अशोक चक्र, अब बेटी रुक्मिणी वसंत चमक रहीं हैं सिनेमा में
मुंबई: ऋषभ शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने शानदार अभिनय किया और दर्शकों को इसकी कहानी भी पसंद आ रही है। इस बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत चर्चा में हैं। फिल्म में वह कमाल की लगी हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
डांसर हैं रुक्मिणी वसंत
'कांतारा चैप्टर 1' की अदाकारा रुक्मिणी वसंत एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ एक डांसर भी हैं। उन्हें भरतनाट्यम आता है। 10 दिसंबर 1996 को जन्मीं रुक्मिणी वसंत ने लंदन में के रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट से डिग्री हासिल की है। उनके पिता आर्मी अफसर थे जो देश के लिए शहीद हो गए।
कई भाषाओं में किया काम
रुक्मिणी वसंत ने साल 2019 में कन्नड़ भाषा की फिल्म 'बीरबल' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह 'बघीरा' और 'मद्रासी' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं। उन्होंने कन्नड़, हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया है। जल्द ही वह अंग्रेजी-कन्नड़ फिल्म 'टॉक्सिक' में अभिनय करने वाली हैं। वह जल्द ही तेलुगु फिल्म 'ड्रैगन' का भी हिस्सा होंगी।
अभिनय के लिए मिला अवॉर्ड
रुक्मिणी वसंत साल 2023 में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सप्त सागरदाते एलो' में काम किया। इस फिल्म में बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड दिया गया।
रुक्मिणी ने हिंदी फिल्म 'अपस्टार्ट्स' में अभिनय किया है। जहां उन्हें साउथ में अच्छी पहचान मिली है, वहीं वह हिंदी में अभी उभरते हुए सितारे के रूप में जानी जाती हैं।
'कांतारा चैप्टर 1' की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि रुक्मिणी वसंत की अदाकारी वाली फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने आज पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में अभिनय करने के अलावा इसे लिखा है और इसका निर्देशन किया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी, रुक्मणि वसंत के अलावा गुलशन देवैया और जयराम जैसे सितारे भी हैं।
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर