गांधी जयंती एवं सेवा पखवाड़ा के अवसर पर बलौदाबाजार वनमण्डल में विविध कार्यक्रम आयोजित
रायपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं सेवा पखवाड़ा 2025 के अवसर पर बलौदाबाजार वनमण्डल में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर को विशेष रूप से ‘स्वच्छता दिवस’ के रूप में मनाते हुए वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार धम्मशील गणवीर के निर्देशानुसार एवं अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य के नेतृत्व में प्रसिद्ध धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थल तुरतुरिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा सेवा पखवाड़ा, गांधी जयंती और वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इन विविध कार्यक्रमों का उद्देश्य न केवल स्वच्छता एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है, बल्कि समुदाय को पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण की दिशा में जागरूक और सहभागी बनाना भी है।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय विद्यालयों के बच्चों, वन प्रबंधन समिति तुरतुरिया के सदस्यों तथा बारनवापारा एवं कोठारी परिक्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट का निस्तारण कर साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को गांधीजी के स्वच्छता संदेश, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया।
इसी श्रृंखला में वनमण्डल के विभिन्न क्षेत्रों में भी अनेक गतिविधियां संपन्न हुईं। ग्राम सोनाखान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष, स्थानीय ग्रामीणों एवं महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान आम, अमरूद, अमलतास, अशोक और जामुन के पौधे रोपे गए। वहीं वनग्राम महकोनी में वन प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल, ग्राम प्रमुख, समिति सदस्य एवं सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त थरगांव परिक्षेत्र के अंतर्गत कुशभाटा बैरियर परिसर और आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित स्थानीय समिति सदस्य और सुरक्षा श्रमिकों ने श्रमदान किया।
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण